सक्षम ऋषिकेश ने मनाया कुष्ठ निवारण पखवाडा




           ऋषिकेश 11 फरवरी ( अमरेश दुबे संवाददाता गोविंद कृपा ऋषिकेश ) समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ऋषिकेश इकाई द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रात: 11 बजे से  इन्द्रमणी बडोनी चौक (नटराज चौक) / बस अड्डा ऋषिकेश के नजदीक भजनगढ रोड़ मुनिकीरेती (जिला टिहरी गढ़वाल) कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ निवारण पखवाड़ा मनाया गया.

       कार्यक्रम का संचालन करते हुए सक्षम ऋषिकेश इकाई के माननीय अध्यक्ष श्री शांति प्रसाद सेमवाल जी ने प्रांत पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए सभी का परिचय दिया.

     कार्यक्रम में सक्षम उत्तराखण्ड माननीय अध्यक्ष श्री ललित पन्त जी की गरीमामय उपस्थिति के साथ उत्तराखण्ड सविता प्रकोष्ठ  प्रमुख श्रीमती जयश्री भण्डारी जी ,  सक्षम कला (साहित्य) प्रमुख डाॅ सिद्धार्थ पोखरियाल जी की पत्नी डाॅ निधि पोखरियाल जी (संचालिका गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सुमन विहार बापू ग्राम ऋषिकेश), सक्षम जनपद टिहरी गढ़वाल के माननीय अध्यक्ष श्री हर्षमणी बहुगुणा जी आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.

   सक्षम उत्तराखण्ड माननीय अध्यक्ष श्री ललित पंत जी ने पूरे उत्तराखण्ड राज्य में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक चल रहे कुष्ठ निवारण पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम सदस्य लगातार विभिन्न कुष्ठ बस्तियों में जाकर उनकी जरूरतों के अनुसार सहायता कर रहें हैं, उनकी समस्याओं के निदान में सहायता कर रहे हैं तथा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. 

   कुष्ठ रोग से संबंधित सभी भ्रांतियों को दूर करते हुए  सक्षम उत्तराखण्ड माननीय अध्यक्ष जी ने  कहा कि समाज को आगे बढकर मानवता के मूल्यों का आदर करते हुए कुष्ठ रोगियों की सेवा हेतु बढ चढ कर भाग लेना चाहिए.

         सक्षम उत्तराखण्ड सविता प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती जयश्री भण्डारी जी ने बताया कि हमारे देश में कुष्ठ रोग निवारण हेतु सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है तथा सक्षम के सदस्य भी अपने व्यक्तिगत खर्च एवं संसाधनों से दिव्यांग सेवा में लगे हैं.

             कुष्ठ बस्ती में रह रहे सभी सदस्य सक्षम सदस्यों की बातचीत से आनन्दित हो गये, इसी दौरान बस्ती की साफ सफाई व बिलिचिंग पावडर का छिडकाव व कूड़े का निस्तारण किया गया.

  माननीय सक्षम उत्तराखण्ड अध्यक्ष जी व उत्तराखण्ड सविता प्रकोष्ठ प्रमुख द्वारा संयुक्त रुप से कुष्ठ रोगियों को फल, रशदी सामग्री, कंघी, सेफ्टी पिन तथा महिलाओं के उपयोगी जरुरी सामान  देकर  वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

    सक्षम ऋषिकेश से वरिष्ठ सदस्या एवं राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित श्रीमती शांति कुकरेती जी ; उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता उनियाल जी  ; सचिव श्री सचिदानंद नौडियाल जी ; कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता बडोनी जी ; महिला प्रमुख श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल जी ; सह-महिला प्रमुख श्रीमती ममता रमोला जी;  अजय रमोला जी ; श्री धीरज चौहान जी ; समाज सेवी श्री बीपी भारद्वाज जी आदि उपस्थित थे.

       ऋषिकेश क्षेत्र के प्रसिद्ध न्यूज़ रिपोर्टर श्री मनोज रौतेला जी की ओर श्री आनन्द बहुगुणा जी ने मीडिया कवरेज दिया.

  सक्षम ऋषिकेश इकाई के माननीय अध्यक्ष श्री शांति प्रसाद सेमवाल जी ने सभी गणमान्य पदाधिकारियों,  मीडिया बन्धुओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भरोसा दिलाया कि सक्षम ऋषिकेश इकाई तत्परता के साथ दिव्यांग जनों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहेगा.

             

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

           सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

            संगठन कल्याण मंत्र के इस भाव को सभी सदस्यों ने अपने मन में लेते हुए सभी मंगलकामनओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...