भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

रुड़की 12 मार्च ( संजय सैनी संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की ) सामाजिक संगठन भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से जिला हरिद्वार की खानपुर विधानसभा के ग्राम टोडा कल्याणपुर में माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सैनी जी मुख्य अतिथि एवं प्रदेश


महासचिव रजनीश सैनी ,जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजीव सैनी डॉक्टर संजय सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष ,आशीष सैनी जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार िशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता और बहुत सुंदर संचालन जिला मीडिया प्रभारी संजय सैनी के द्वारा किया गया।  टोडा कल्याणपुर के ग्राम वासियों ने संगठन के पदाधिकारियों का फूल मालाओं के द्वारा स्वागत करते हुए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने बताया कि संगठन समाज में जागरूकता एवं महापुरुषों के साथ-साथ भारत की महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में रहते हुए भी माता सावित्रीबाई फुले ने मातृशक्ति के साथ-साथ बालिकाओं को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।प्रदेश महासचिव रजनीश सैनी बताया की संगठन लंबे वर्षों से समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज में उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए समाज के बुजुर्ग साथियों को सम्मानित करने का कार्य भी कर रहा है। संगठन के सभी पदाधिकारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ग्राम वासियों में हुकम सैनी पूर्व प्रधान, राजकुमार सैनी, संजीव सैनी,नरेंद्र सैनी ,अशोक सैनी, सुनील सैनी ,नरेंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, नरेश सैनी,अंकुश सैनी,देवेंद्र पाल ,अंकित सैनी, रघुवीर सैनी,नकल सैनी, बबलू सैनी ,सुकलाल सैनी ,समय सैनी, अक्षय सैनी, अर्जुन सैनी, चंद्रपाल सैनी ,आशीष सैनी ,संजय सैनी आदि ग्रामवासी उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...