भाजपाइयों ने अटल को किया स्मरण



 हरिद्वार 16 अगस्त ( संजय वर्मा ) श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि पर आज जिला भाजपा कार्यालय पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि युग दृष्टा वाजपेयी जी अजातशत्रु थे जिनके विरोधी भी उनको सुनने के लालायित रहते थे, संसद में विपक्षी पार्टियों के नेता और सांसद भी विभिन्न विषयों पर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करते थे। उनकी प्रखर बुद्धि से प्रभावित श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ में विश्व जगत के समक्ष भारत का राजनैतिक पक्ष रखने के लिए अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के स्थान पर विपक्ष के नेता अटल जी को भेजा। संयुक्त राष्ट्र सभा में उनका वह भाषण ऐतिहासिक है।

जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा और आशु चौधरी ने बताया कि अटल जी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ, उन्होंने राजनैतिक प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश का किया किंतु वह सम्पूर्ण भारत में सर्वमान्य नेता थे। भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष से तीन बार देश के प्रधानमन्त्री निर्वाचित होते हुए उन्होंने राजनीतिक शुचिता के उच्चतम मानदंड स्थापित किए। आदरणीय अटल जी के उन्ही राजनैतिक मूल्यों पर चलते हुए नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश को पुनः विश्व गुरु स्थापित करने के लिए संकल्पित है। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों ने अपने संस्मरण साझा किए तथा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल , आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, आभा शर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा , कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, कार्यालय प्रभारी नकली सिंह, निपेन्दर चौधरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष चौधरी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एजाज हसन, मनोज शर्मा, अरुण आर्य, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर मोहसिन मंसूरी, पप्पन कुरैशी, शाहनवाज अंसारी आदि समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...