हरिद्वार विधानसभा में हुआ रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन

 भाई-बहन का होता है अटूट नाता : मदन कौशिक

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के तत्वावधान में श्री वासुदेव आश्रम, भारत सेवा आश्रम संघ, गीत गोंविद, अनुराग पैलेस व स्वयंवर पैलेस कनखल में हजारों बहिनों की उपस्थिति में किया गया रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन

हरिद्वार, 26 अगस्त ( संजय वर्मा )


भाई-बहन का नाता अटूट होता है। प्रतिवर्ष रक्षा बंधन का पर्व व रक्षा सूत्र का धागा इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करता है। भारतीय जनता पार्टी अपनी सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन करती है। आज रक्षा सूत्र समारोह में मातृ शक्ति का अपार सैलाब इस बात का प्रतीक है कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद, स्नेह व सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ है। यह विचार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के तत्वावधान में श्री वासुदेव आश्रम में आयोजित रक्षा सूत्र समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय परम्परा रही है कि सदियों से बहनों ने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर अन्याय व अधर्म के प्रति लड़ने की शक्ति प्रदान की है। आज हजारों बहनों का आशीर्वाद हैं कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश में सत्ता में काबिज होकर विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से चन्द्रयान-3 सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर स्थापित हो गया है।

भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि रक्षा सूत्र समारोह का यह आयोजन समूचे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस आयोजन में हजारों बहनें अपने प्रिय नेता को रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। वहीं कांग्रेस के चंद नेता भाजपा के रक्षा सूत्र कार्यक्रम, होली व दीवाली मिलन समारोह की आलोचना कर अपनी संक्रीण मानसिकता का परिचय देते हैं। त्यौहार परिवार के साथ मिलकर मनाये जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी व हमारे नेता मदन कौशिक हरिद्वार की जनता को अपना परिवार समझ कर सभी त्यौहारों पर सामूहिक आयोजन कर भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू  कक्कड़, मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद सुनीता शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, देवेश ममगांई ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित नैयर, ऋषि सचदेवा, उपदेश सूरी, राघव ठाकुर, रूपेश शर्मा, सुखेन्द्र तोमर, गोपी सैनी, प्रीति गौड़, सन्नी गिरि, अंकुश भाटिया, दीपा पाठक, सुषमा ठाकुर, राजेन्द्र यादव, विकल राठी, ऋषि चौहान, दिनेश पाण्डेय, विमल त्यागी, नीरज शर्मा, आदित्य यादव, धीरज पचभैया समेत हजारों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...