भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर

रुड़की ,भगवानपुर ,कलियर ,खानपुर विधानसभाओं में भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष का चल रहा है सघन जनसंपर्क अभियान

हरिद्वार के सांसद डॉक्टर निशंक, राज्यसभा सांसद डा0



कल्पना सैनी और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल बैठकों के साथ प्रदेश भर में कर रहे हैं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी का मार्गदर्शन


रुड़की 6 सितंबर (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की ) भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के निर्देशन में जहां मोर्चे के समस्त पदाधिकारी विभिन्न जिलों मंडलों में सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर बता  रहे हैं वहीं स्वयं भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरी ,राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ,हरिद्वार से सांसद डॉक्टर निशंक वर्चुअल बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं और उन्हें निर्देशित कर रहे हैं कि वे जाकर जनता के बीच में ओबीसी समाज सहित विभिन्न वर्गों में  सरकार के द्वारा इन नो वर्षों में ओबीसी समाज के लिए किए गए कार्यों का प्रचार करें । भाजपा के संगठानात्मक जनपद रुड़की के मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने उपस्थित सभी मंडल पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र तथा राज्य की सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतोदय की भावना को लेकर देश के सभी नागरिकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । आज देश में तुष्टिकरण करने वाले लोगों की दुकाने बंद हो चुकी है देश की जनता ऐसे लोगों को पहचान चुकी है देश के 140 करोड़ नागरिक 2024 में पुनः   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं , राकेश गिरी द्वारा देश एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  योजनाओ की जानकारी उपस्थित सभी सम्मानित नागरिक को दी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी द्वारा मंडल प्रवास के दौरान सगठनांत्मक जिला रुड़की के कलियर, भगवानपुर, रुड़की मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं को नागरिक तक पहुंचाने का आह्वान किया साथ ही 2024 लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से  जीता ने  का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि अब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी, जिला महामंत्री प्रभात चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी , जिला उपाध्यक्ष अंकित रोड, जिला मंत्री कुलदीप चौधरी, सचिन कश्यप पार्षद, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल ,मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर तथा ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।  मंडल अध्यक्ष मोहित गिरी ,अमित सैनी ,कलियर मंडल अध्यक्ष अमित सैनी मंडल अध्यक्ष भगवानपुर अंकुर साध, रुड़की मंडल अध्यक्ष रवि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...