भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने भगवानपुर एवं खानपुर विधानसभा में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

 खानपुर  एवं भगवानपुर विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान


खानपुर विधानसभा के रायसी गांव में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने किया ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का स्वागत


लक्सर8 सितंबर ( पवन आर्य  संवाददाता गोविंद कृपा लक्सर ) भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी इन दोनों लक्सर , भगवानपुर ,खानपुर ,कलियर ,रुड़की आदि ग्रामीण बाहुल्य विधानसभाओं  मे ओबीसी समाज को सक्रिय करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियानचल रहे हैं । वह प्रत्येक दिन रुड़की विधानसभा से लगी अन्य विधानसभाओ में भाजपा ओबीसी मोर्चे के मंडल अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारीयो  एवं पार्टी के अन्य दायित्वधारीयो के साथ जनसंपर्क अभियानमें लगकर भाजपा ओबीसी मोर्चे को सक्रिय करने का कार्य कर रहे हैं । लक्सर के रायसी गांव में आज उनके जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ओबीसी समाज के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जहां चर्चा की वही भारत के वैज्ञानिकों को चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई भी थी उन्होंने कहा कि जहां पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है वहीं भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहराया है । इसके लिए समस्त वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं प्रत्येक भारतीय उनके इस कार्य से उत्साहित है औरभारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का आभार प्रकट कर रहा है। भगवानपुर विधानसभा के ग्रामीण मंडल में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पदाधिकारीयो के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें संगठित होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतो से विजई बनाने का आह्वान किया वहीं दूसरी ओर बागेश्वर विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत से उत्साहित होकर भाजपा ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारी के साथ जश्न मनाया एक दूसरे को मिठाई खिलाई और और पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की इस प्रकार यह अभियान 20 सितंबर तक निरंतर जारी रहेगा इसके अंतर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के संगठनात्मक जिले रुड़की की विभिन्न विधानसभाओं में जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए जनसंपर्क अभियान जारी रखेंगे । उनके साथ मंडल अध्यक्ष राजूचौधरी अनिल चौधरी गढ़वाल संयोजक महावीर खानपुर ग्रामीण विधानसभा मंडल से ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...