भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद देहरादून टिहरी गढ़वाल मंडल प्रवास कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में भर रहा है जोश


उत्तराखंड।।ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश गिरी का मसूरी,कैम्प्टी और परोगी में हुआ भव्य स्वागत।

मसूरी / टिहरी गढ़वाल 29 अक्टूबर जनपद हरिद्वार में अपने सफल मंडल प्रवास कार्यक्रम के पश्चात भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद देहरादून , टिहरी गढ़वाल में मंडल प्रवास कार्यक्रम सफलता के नए आयामो




को छू रहा है और इस सर्दी के मौसम में भाजपा ओबीसी मोर्चे के कार्य कर्ताओं में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार कर रहा है जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा में मंडल प्रवास के पश्चात  विकासखंड जौनपुर के कैम्पटी क्षेत्र में प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व जौनपुर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने  फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा ओबीसी समाज के हितों के चलाई जा रही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया की क्षेत्र की ओबीसी को लेकर विभिन्न समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराया गया है, जिसमें सबसे बड़ी समस्या केन्द्र की ओबीसी में 30%बढाया जाये जिससे क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल सके।

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक,सनी दयाल, नरेश बादशाह लोक गायिका श्रुति शर्मा ने समां बांधा।

राकेश गिरी जी का मसूरी पहुंचने पर मसूरी भाजपा और ओबीसी मोर्चा ने भव्य स्वागत किया,उसके पश्चात कैम्पटी में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम और कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।

उसके पश्चात परोगी में अठजूला सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

जौनपुरी ओबीसी समाज द्वारा राकेश गिरी का स्वागत करते हुए उनसे प्रदेश सरकार द्वारा ओबीसी को 14 फीसदी आरक्षण को बढ़ाकर केंद्र की भांति 27 फीसदी करने की मांग रखी,जिस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शीघ्र इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर ओबीसी आरक्षण को बढ़ाने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह राणा,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री नेत्रपाल मौर्य,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश भट्ट,प्रदेश मंत्री चंडी प्रसाद बेलवाल,भाजपा नेता आशुतोष कोठरी,खेमराज भट्ट,रमेश सेमवाल,चंद्र प्रकाश चमोली,मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह पंवार,महामंत्री अनूप थपलियाल,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता रौछेला, सविता सेमवाल,सबल सिंह राणा सहित 

समारोह समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह सजवाण,सचिव विनोद राणा, रणवीर सजवाण,सुरेश सजवाण, सिया सिंह चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण, महिपाल सजवाण,राजीव रावत, कन्यैहा राणा,जयपाल राणा उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...