भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग बने मजदूर संघ के संरक्षक



 डा.विशाल गर्ग बने गुरूकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ के संरक्षक

कर्मचारी हितों में संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 22 दिसम्बर। वरिष्ठ समाजसेवी डा.विशाल गर्ग को गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया है। सर्वसम्मति से संरक्षक चुने गए डा. विशाल गर्ग ने संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद उनके प्रेरणास्रोत हैं। कर्मचारियों के हितों के लिए काम कर रहे गुरूकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। गुरूकुल कांगड़ी फार्मेसी मजदूर संघ के प्रधान अवनीश कुमार, महामंत्री हीरा बिष्ट व अन्य सभी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर डा.विशाल गर्ग का स्वागत किया। प्रधान अवनीश कुमार ने कहा कि डा.विशाल गर्ग के संरक्षक बनने से यूनियन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व व्यवसाय अध्यक्ष जितेंद्र पांडे, मनोज चैहान, शिवेन्द्र गहलोत, रविकांत, शुभम यादव, रवि पाल, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, सोनू कुमार, प्रलाहद, उत्तम सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील शर्मा, उदय राठी, विजय कुमार, रविकांत, अनूप कुमार, जोगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...