त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा ओबीसी मोर्चे को दिया चुनाव प्रचार का गुरु मंत्र

 त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा ओबीसी मोर्चे की बैठक में दिए चुनाव प्रचार के टिप्स 


देर रात तक जूटे रहे भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश, जिला, मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी


 हरिद्वार 2 अप्रैल  भाजपा ओबीसी मार्चे की लोकसभा स्तर की जिला , मंडल बैठक में जुटे हुए धर्मपुर ,डोईवाला ,ऋषिकेश, हरिद्वार ,रानीपुर, ज्वालापुर ,हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर ,जनपद रुड़की के ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रदेश के पदाधिकारीयों को चुनाव प्रचार के टिप्स देते हुए लोकसभा हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जहां ओबीसी मोर्चे के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि मोर्चों में मोर्चा ओबीसी मोर्चा वहीं उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी महत्वता सिद्ध करने वाले ओबीसी मोर्चे की मुक्त कांठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा एक महत्वपूर्ण मोर्चा है जो भाजपा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है देर रात तक जुटे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों एवं हरिद्वार की 14 विधानसभाओं से आए हुए मंडल अध्यक्षों , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों जिले की कार्यकारिणी के लोगों को एकत्र हुआ देख उन्होंने जहां प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी  को बधाई और धन्यवाद दिया वहीं कार्यकर्ताओं को बड़ी ही शालीनता के साथ चुनाव प्रचार करने का गुरु मंत्र भी दिया, उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरी लोकसभा में ही नहीं अपितु पूरे देश में भाजपा के प्रति अपार जन समूह और समर्थन है जो भाजपा को 400 पर का जनादेश देने के लिए तैयार बैठा है हमें सिर्फ उन तक पहुंच कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां और किए गए कार्यों को याद दिला कर उनसे वोट देने का आग्रह करना है अगर हम बूथ स्तर पर यह कार्य कर सके तो भाजपा को बड़े बहुमत के साथ जितने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती। भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी  ने हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को आश्वस्त करते हुए कहा कि अपने पांच महत्वपूर्ण कार्य को धरातल पर उतारने के लिए जहां भाजपा ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ता पदाधिकारी  दृढ़




संकल्पित है वही पूर्व में भी अपने सामाजिक सम्मेलनों, बूथ तक जनसंपर्क , मंडल प्रवास तक किए गए कार्यों से हुए भाजपा को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं भाजपा चुनाव कार्यालय पर पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोकसभा हरिद्वार के प्राधिकारी उपस्थि
त रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्व0 ओम प्रकाश पुन्नी जी को जन्म शताब्दी पर दी गई श्रद्धांजलि

  स्वर्गीय ओम प्रकाश पुन्नी जी की सौ वी वर्षगांठ पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दें उत्तराखंड ब्लाइंड स...