मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चा निभा रहा है सक्रिय भूमिका

 मंगलौर उपचुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा हुआ सक्रिय

सामाजिक सम्मेलनों, समरसता कार्यक्रमों एवं घर घर प्रचार के साथ चुनाव प्रचार को दे रहे हैं धार


 मंगलौर 29 जून मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में जहां प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश के संगठन के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आदि मंगलोर विधानसभा में अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चे  रुड़की जिला अध्यक्ष अनुज कुमार एवं हरिद्वार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के साथ विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी , मोर्चौ के पदाधिकारी , कार्यकर्ता समरसता कार्यक्रम एवं सामाजिक सम्मेलनों के माध्यम से चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ रुड़की जिला भाजपा अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति बूथो के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष आदि ने मंगलौर शहरी क्षेत्र में कई समरसता कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकों का आयोजन किया गया । गोपालपुर, घोसीपुरा ,भगवानपुर चंदनपुर, आमखेड़ी आदि गांव में कश्यप समाज ,सैनी समाज, प्रजापति समाज जैसे ओबीसी वर्ग में आने वाली बिरादरियों के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठको का आयोजन कर चुनाव को गति प्रदान की गई। मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह भडाना में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के पश्चात मंगलोर विधानसभा का विकास ही मेरी प्राथमिकता रहेगी वहीं भाजपा नेताओं ने भी ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट होकर मंगलोर विधानसभा में भाजपा को विजय बनाने का आह्वान किया ।






No comments:

Post a Comment

Featured Post

वैश्य कुमार धर्मशाला कनखल में हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार 7 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैश्यकुमार धर्मशाला कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा जनमानस के...