श्री मानव कल्याण आश्रम में प्रारंभ हुआ ललिताम्बा वेद विद्यालय

 गोविंद गिरी देव ने किया ललिताम्बा वेद विद्यालय का शुभारंभ

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता एवं श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संचालन में हुआ ललिताम्बा वेद विद्यालय समारोह संपन्न


हरिद्वार 14 जून श्री राम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष एवं आध्यात्मिक विभूति स्वामी गोविंद गिरी देव महाराज के कर कमलों से श्री मानव कल्याण आश्रम कनखल में ललिताम्बा वेद विद्यालय का शुभारंभ हुआ समारोह की अध्यक्षता जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने करते हुए कहा कि वेद कल्पतरु है जिसकी छाया में सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है उन्होंने कहा वेदों का सार यही है कि समाज में समरसता स्थापित करते हुए ,सद्भावना ,संयम, त्याग बंधुत्व  के साथ कुछ रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य होते रहे इस वेद वाक्य को आत्मसात कर श्री मानव कल्याण ललिम्बा ट्रस्ट ने वेदों के प्रचार प्रसार के लिए ललिताम्बा वेद विद्यालय की स्थापना कर सनातन संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य किया है। श्री राम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष एवं महान आध्यात्मिक विभूति स्वामी गोविंद गिरी देव जी महाराज ने कहा है कि संत का आश्रम गौशाला और वेद विद्यालय के बिना अधूरा है उन्होंने कहा कि गौ की सेवा से जहां 36 करोड़ देवता प्रसन्न होते हैं वही वेदों के अध्ययन ,अध्यापन और प्रचार प्रसार से भारतीय सनातन संस्कृति संरक्षित होती है स्वामी गोविंद गिरी देव जी महाराज ने उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जहां विधि विधान के साथ वेद विद्यालय का शुभारंभ किया वहीं वेद पाठी ब्राह्मण और शिक्षकों को सम्मानित भी किया साथ ही श्री मानव कल्याण आश्रम ट्रस्ट के प्रति मंगल कामनाएं प्रकट करते हुए इस शिक्षण प्रकल्प के प्रारंभ होने पर समस्त ट्रस्टीयो को आशीर्वाद प्रदान किया । इस अवसर पर श्री जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी, श्रीमहंत रवींद्र पुरी ,



महाराज महंत दुर्गेशानंद स्वामी डा० केशवानंद ,स्वामी हंसानंद ,श्री ललितम्बा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी, ट्रस्टी बहादुर सिंह वर्मा आदि ने गोविंद गिरी देव जी महाराज एवं जगतगुरु राजराजेश्वर आश्रम महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद  प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

  सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा के लगे शिविर का जिलाध्यक्ष भुल्लर ने रक्तदान कर किया शुभारंभ — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ...