भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बनाई माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति

 भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बनाई मंगलौर  विधानसभा के लिए रणनीति

भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी की अध्यक्षता और प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी की गरिमा में उपस्थिति में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता को सौपी गई  जिम्मेदारी


मंगलौर 5 जुलाई भाजपा ओबीसी मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के निर्देशानुसार मंगलोर विधानसभा के बूथ माइक्रो मैनेजमेंट के तहत रणनीति बनाई गई जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री खिलेनद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस बैठक में जिले भर से भाजपा ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, बैठक  को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेनद्र चौधरी ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल तक कार्य करने का आह्वान किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने माइक्रो मैनेजमेंट के लिए जानी जाती है जिसके अंतर्गत बूथ जीता चुनाव जीत गुरु मंत्र है उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर कार्य करने का निर्देश दिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि अब चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है ऐसे में हमें विशेष सावधानी बरते  हुए हर बूथ पर जाकर काम करने की आवश्यकता है इसके अंतर्गत उन्होंने दो से तीन ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी बैठक का संचालन भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के रूड़की अध्यक्ष अनुज कुमार ने किया बैठक में प्रदेश मंत्री मुनेशपाल ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिद्वार से डॉक्टर प्रदीप कुमार ,महामंत्री गगनदीप ,संदीप सिंघानिया, प्रभात चौधरी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य तिलक राम सैनी ,संजय वर्मा




,वीरेंद्र सैनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

  अब राहुल, पहले इंदिरा और फिर राजीव गांधी ने किया था मंडल कमीशन और आरक्षण  का विरोध: डॉ कल्पना सैनी  भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष र...