सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में रेड क्रॉस ने किया छात्र - छात्राओं को जागरूक

 हरिद्वार 31 अगस्त  "इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य स्वच्छता पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक"।

इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo राजेश सिंह के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी के संयोजन में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य स्वच्छता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रवज्जलित कर किया। कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी ने आपदा प्रबंधन पर विशेष रूप से विस्तृत जानकारियां देते हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि दैवीय आपदाओं को रोका नहीं जा सकता परन्तु जागरूकता एवं समय रहते हुए की गई तैयारियों से कम किया जा सकता है। जिससे आपदाओं के उपरान्त होने वाली जनहानि एवं आर्थिक हानि को भी न्यूनतम किया जा सकता है। डॉo नरेश चौधरी ने कहा कि 2013 में आई हुई केदारनाथ दैवीय आपदा के समय बहुत कम संसाधन हमारे उत्तराखंड प्रदेश पर थे, जिसकी वजह से लगभग 6000 जन हानि हुई, इसके बाद प्रदेश में संसाधनों को सुदृढ़ किया गया तथा जन समाज को जागरूक किया गया जिससे 2013 के बाद आई हुई आपदाओं में जनहानि, आर्थिक हानि, पशु हानि को सीमित किया जा सका। इंडियन रेडक्रॉस ने भी आपदाओं से निबटने के लिए प्रत्येक जनपद में "First Medical Responders" (फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडर्स) प्रशिक्षित कर तैयार किए गए, जिन्होंने प्रदेश में आई हुई आपदाओं में प्रभावित क्षेत्रों में सबसे पहले स्थानीय होने के कारण मौके पर पहुंचकर प्रभावितों की यथासंभव मदद कर सराहनीय सहयोग कर जिला प्रशासन के साथ अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। सभी प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व, आपदा आने पर एवं आपदा के बाद क्या-क्या करना है, पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए मानसिक रूप से तैयार किया गया। डॉo करिश्मा जोशी और डॉo प्रज्ञा ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। अंत में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी एवं रेडक्रॉस स्वयंसेवक डॉo करिश्मा तथा डॉo प्रज्ञा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन जागरण से छात्र-छात्राओं को जो ज्ञान अर्जित हुआ है, उससे प्रेरित होकर सभी प्रतिभागी छात्र जन समाज को भी अपने-अपने स्तर से जागरूक करेंगे, जिसकी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यशाला में कॉलेज के सभी अध्यापकों/अध्यापिकाओं के साथ 600 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।




भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की बूथो पर बैठके

 भाजपा  सदस्यता अभियान के निमित्त ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष  ने ली बूथो पर बैठक


भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा,  जिला कार्यकारिणी सदस्या सुनीता चौधरी ने भी विभिन्न बूथो पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


हरिद्वार 31 अगस्त 2 सितंबर से देश भर में शुरू होने वाले भाजपा सदस्य अभियान के निमित्त भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार ,प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्या सुनीता चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के उत्तरी मंडल स्थित जमालपुर कला, जगजीतपुर में विभिन्न बूथो पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया , जेबीजी कॉलोनी स्थित बूथ नंबर 41 पर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा डॉक्टर प्रदीप कुमार ने जिला ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री महक सिंह, सुधीर ठाकुर ,राकेश चौधरी ,झबरू सिंह शेखावत, भूपेंद्र कुमार, संजय वर्मा ,दीपांकर जाना ,तिलकराम सैनी सहित ओबीसी मोर्चा के मंडल पदाधिकारी के साथ 1 सितंबर को होने वाले संयुक्त मोर्चे की जिला बैठक के विषय में चर्चा की और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया वही ओबीसी मोर्चे की सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा ने जमालपुर कला पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 15 मंगल मूर्ति बिहार और दयाल एंक्लेव में बूथ नंबर 47 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा और विचार विमर्श किया,जिला कार्यकारिणी सदस्या सुनीता चौधरी ने जगजीतपुर स्थित नीलेश्वर पब्लिक स्कूल के निकट अपने आवास पर  बैठक कर 2 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं से चर्चा की इन बैठकों में सक्रिय योगदान के लिए जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा डॉक्टर प्रदीप कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का आह्वान किया।




बनभूलपुरा कांड में आरोपियों की जमानत पर विश्व हिंदू परिषद में रोष

 बनभूलपुरा कांड में आरोपियों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया, लचर जांच और कमजोर पैरवी के चलते मिली आरोपियों को जमानत-अनुज वालिया


हरिद्वार, 30 अगस्त। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा कांड में 50 आरोपियों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने आरोप लगाया कि पुलिस की लचर जांच और कमजोर पैरवी के चलते आरोपियों को जमानत मिली है। 


अनुज वालिया ने कहा कि अतिक्रमण हटाने गयी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मचारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। गोलीबारी भी की गयी। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए। कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों ने पुलिस चौकी तक फूंक दी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इतने गंभीर मामले में पुलिस ने जिस प्रकार की कार्यशैली का परिचय दिया, वह कानून व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आंदोलन करेगी और उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलकर लापरवाही की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।


विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था और प्रदेश के शांत वातावरण को अशांत करने वाले गंभीर प्रकरण में जांच में खामियों और कमजोर पैरवी का लाभ उठाकर आरोपी जमानत हासिल करने में सफल रहे हैं। इससे पुलिस की प्रतिष्ठा को भी आघात लगा है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।


स्व0 डॉ वाचस्पति मैठाणी जयंती पर आयोजित की गई प्रतियोगिताएं



 स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 75वीं जयन्ती पर किए गए विभिन्न कार्यक्रम

•समाज सेवियों, संस्कृत के विद्वानों ने दी श्रद्धांजलि

•किया गया अखिल भारतीय ऑन



लाइन संगोष्ठी का आयोजन

• पंचम  अखिल भारतीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम हुए घोषित। दस लाख से भी अधिक संस्कृत प्रेमियों ने दिखाई सकारात्मकता 

•प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया जायेगा पुरस्कृत

•डॉ. मैठाणी के जीवन पर आधारित गीतों पर भावविभोर हुए श्रोता


संस्कृत के उत्थान हेतु अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक कार्य करने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षाविद् स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 75वीं जन्मजयन्ती बड़ी धूमधाम के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार के साथ अखिलभारतीय स्तर पर मनाई गई। 165 से अधिक बालकों, युवाओं एवं ज्ञानवृद्ध संस्कृतानुरागी जनों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके संस्कृत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करते हुए स्वर्गीय डॉ. वाचस्पति मैठाणी का पुण्य स्मरण करते हुए गुणगान किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से स्मृति मञ्च के संरक्षक मण्डल एवं पदाधिकारियों की प्रेरणा से प्रेरित होकर कैलाशपति मैठाणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा उत्तराखण्ड के पूर्व शिक्षामन्त्री मन्त्रीप्रसाद नैथानी ने परिचयात्मक उद्बोधन के साथ प्रस्तुत की तथा स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आनलाईन संगोष्ठी में एक समय में 100 से अधिक तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम में 200 से अधिक जिज्ञासुओं ने सम्मिलित होकर डॉ. मैठाणी के व्यक्तित्व का ज्ञानलाभ प्राप्त किया। स्मृति मंच के संरक्षक पूर्व शिक्षामन्त्री ने बताया कि डॉ. वाचस्पति मैठाणी की स्मृति में निरन्तर पाँचवी आनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ किया गया जिसे अब तक दस लाख से भी अधिक लोगों ने अपनी सकारात्मकता दिखाई। जिनके परिणाम निम्नवत् रहे-

संस्कृत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता (विजेताप्रतिभागी- 9 से 14 आयु वर्ग में क्रमश: संस्कृति, अनिरुद्ध बहुखंडी, अक्षित बडोनी 15 से 24 आयु वर्ग में कु. गीता, अर्चना, हिमांशु राणा 25 से 50 आयु वर्ग में श्रीकांत दुदपुड़ी, रोशन बलूनी, सुनील कुमार धस्माना 51 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सरिता मैंदोला, माधव सिंह नेगी, संगीता बहुगुणा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

वाल्मीकि रामायण श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता (विजेताप्रतिभागी- 9 से 14 आयु वर्ग में क्रमश: कु. मृणालिनी कांडपाल, आयुष थपलियाल, नियति सेमवाल 15 से 24 आयु वर्ग में कार्तिकेय जगुड़ी, कु. राजुली, साहिल जगुड़ी 25 से 50 आयु वर्ग में सुनील कुमार धस्माना, नीलम थपलियाल, पुष्पा रावत जबकि 51 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दिनेश चंद्र कांडपाल, संगीता बहुगुणा व माधव सिंह नेगी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता (विजेताप्रतिभागी- 6 से 10 आयु वर्ग में क्रमश: कु. अनुकृति नवानी, समृद्धि नेगी, अद्विका राणा 11 से 15 आयु वर्ग में जागृति जोशी, डिंपल गुसाईं, प्राची राणा तथा 16 से 25 आयु वर्ग में संस्कृति धस्माना, कल्पना रावत, वंशिका भट्ट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

आयोजन के मुख्य आकर्षक विषय के रूप में दो सत्रों में क्रमशः “संस्कृत साहित्य में विश्व शान्ति के उपाय” “डॉ. वाचस्पति मैठाणी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व व पञ्चम अखिल भारतीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम” रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता वर्तमान निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. आनन्द भारद्वाज जी ने की। मुख्य अतिथि की महत्त्वपूर्ण भूमिका में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने की साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल, हरियाणा के कुलपति प्रो. रमेश चन्द्र भारद्वाज रहे। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है और इस आत्मा रूपी संस्कृत के सशक्तीकरण हेतु डॉ. वाचस्पति ने अपना सर्वस्व प्रदान किया। संस्कृतनिष्ठ भारतीय संस्कृति दैवीय सृष्टि है इसके विपरीत पाश्चात्य संस्कृति शैतानी चालचलन के समान है।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री (कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार) ने तथा मुख्य अतिथि की भूमिका में सचिव संस्कृत शिक्षा एवं उत्तराखण्ड शासन  दीपक कुमार गैरोला  ने किया।

दीपक गैरोला सचिव संस्कृत शिक्षा (शासन) ने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं का आनलाईन आयोजन होना अद्भुत, आश्चर्यकारक एवं आकर्षक के साथ-साथ सुविधापूर्ण है। भविष्य में इस तरह की आनलाईन विद्वत् चर्चा निरन्तर होनी चाहिए। संस्कृत के उत्थान प्रचार एवं प्रसार हेतु वैदिक गणित का अध्ययन अध्यापन कराया जाये। डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्तवाल ने कहा कि डॉ. वाचस्पति मैठाणी के अथक प्रयासों से ही देवप्रयाग में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। शोधपत्र वाचन करते हुए डॉ. शैलेन्द्र प्रसाद उनियाल, डॉ. ओम प्रकाश पुर्वाल ने वैदिक विभाजन को स्पष्ट करते हुए वेदों में सन्तुष्टी को विश्वशान्ति का उपाय बताया। डॉ. हरीश चन्द्र गुरुरानी ने वेदों में सम्पूर्ण भूमण्डल की शान्ति हेतु शान्तिपाठ जैसे अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विषय की पुष्टि की। प्रसिद्ध समाजसेविका हरिप्रिया तुरखिया ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देने की घोषणा की।

उत्तराखण्ड के जनकवि बेलीराम कंसवाल ने गढ़वाली में, विनय अंथवाल व संगीता बहुगुणा ने हिंदी में, डॉ. कृपाल सिंह शीला ने कुमाऊनी में तथा राजस्थान की श्रीमती सरोज शुक्ला ने संस्कृत में डॉ. वाचस्पति मैठाणी के जीवन संघर्षों पर आधारित सुंदर गीत और कविताएं प्रस्तुत की। जिससे कई बार श्रोता भावुविभोर भी हो गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुभाष डोभाल एवं कमलापति मैठाणी ने किया। ऑनलाइन मीटिंग में कपार्ट के पूर्व निदेशक डॉ. भगवती प्रसाद मैठाणी, साहित्यकार शंभू शरण रतूड़ी, डॉ. विजय कुमार त्यागी, गांधी विचारक विजय कुमार हांडा, प्रशान्त जोशी, उपेन्द्र मैठाणी, चंद्र किशोर मैठाणी, कमल किशोर बडोनी, दिनेश डोभाल, उत्तम सिंह असवाल, रामलाल नौटियाल आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रीमती संतोषी, श्रीमती कविता, दिवसपति, आलोकपति, एकता एवं उन्नति मैठाणी आदि उपस्थित रहे।

,

इंडियन रेड क्रॉस नै किया कार्यशाला का आयोजन

 हरिद्वार 30 अगस्त"इंडियन रेडक्रॉस के तत्वधान में आपदा प्रबंधन के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और स्वच्छता संबंधी अभ्यास पर कार्यशाला का आयोजन"।

 इंडियन रेड क्रॉस के तत्वाधान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉo आरoकेo सिंह के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी के संयोजन में कृषक इंटर कॉलेज रायसी में आपदा प्रबंधन के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और स्वच्छता संबंधी अभ्यास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन में विशेष व्याख्यान देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति के परिप्रेक्ष्य में आपदाओं के प्रति समाज के प्रति नागरिक को जागरूक होना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जन समाज को आपदाओं से किस प्रकार मुकाबला करना है, और आपदाओं का किस प्रकार न्यूनीकरण किया जाए। तथा यदि प्रत्येक व्यक्ति मानसिक रूप से आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहे तो सभी आपदाओं से आसानी से बच सकते हैं और कम से कम आर्थिक एवं जनहानि पर ही आपदाओं को सीमित किया जा सकता है। डॉo नरेश चौधरी ने आपदाओं से पूर्व, आपदा आने पर एवं आपदा के बाद की सभी तैयारियो पर विशेष रूप से छात्राओं को विस्तृत जानकारियां देते हुए उत्तराखंड एवं जनपद हरिद्वार में गत वर्षो में पूर्व में आई हुई आपदाओं पर भी सभी प्रतिभागियों को रूबरू कराया साथ ही साथ पूर्व में आपदाओं के समय उपलब्ध संसाधन एवं वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों की तुलनात्मक व्याख्या करते हुए कहा कि उत्तराखंड आपदाओं से मुकाबला करने के लिए अग्रणीय प्रदेश की श्रेणी में आता है। छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विस्तृत जानकारियां डॉo गरिमा, डॉo प्रज्ञा, डॉo करिश्मा द्वारा दी गई तथा समाज को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष रूप से नई पीढ़ी स्कूलों/ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिए गए एवं उनका विशेष स्लोगनस भी जन समाज को जागरूक करने के लिए याद कराए गए। आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे संवेदनशील विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कृषक इंटर कॉलेज रायसी की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्सना गौर ने इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी एवं उनकी टीम के रेडक्रॉस स्वयंसेवक डॉo गरिमा, डॉo प्रज्ञा, डॉo करिश्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



कार्यशाला में किसान इंटर कॉलेज लक्सर के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा, प्रवक्ता गोविंद कुर्लू, वीo केo गोतम, आजाद, एवं सभी अध्यापक अध्यापिको के साथ-साथ 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विश्व हिंदू परिषद के सनातन हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार के स्वर्णिम 60 वर्ष




*विहिप के 60 वर्ष: उपलब्धियां व चुनौतियाँ* 

देश की राजनैतिक स्वतंत्रता के पश्चात कथित सेक्युलर वाद के नाम पर हिन्दू समाज पर बढ़ते अन्याय तथा  ईसाईयों व मुसलमानों के तुष्टिकरण के बीच 1957 में आई नियोगी कमीशन रिपोर्ट आई। इस में ईसाई मिशनरियों द्वारा छल, कपट, लोभ, लालच व धोखे से पूरे देश में हिंदुओं के धर्मांतरण की सच्चाई सामने आने के बावजूद, तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा धर्मांतरण के विरुद्ध केंद्रीय कानून बनाने से स्पष्ट मना कर दिया गया। उधर विदेशों में रहने वाला हिन्दू समाज भी अपनी विविध समस्याओं के समाधान हेतु भारत की ओर ताक तो रहा था किन्तु, उसके प्रति भी केंद्र सरकार के उदासीन रवैए ने निराश ही किया। ऐसे में हिन्दू समाज को संगठित कर धर्म रक्षा करने तथा हिन्दू धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन मूल्यों की रक्षा हेतु, साठ वर्ष पूर्व, जन्माष्टमी (अंग्रेजी दिनांक अनुसार 29 अगस्त 1964) को विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और हिदुस्तान समाचार के संस्थापक श्री दादासाहेब आप्टे जी के साथ, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, पवई, मुम्बई स्थित पूज्य स्वामी चिनमयानन्द जी के आश्रम सांदीपनि साधनालय में पूज्य स्वामी चिनमयानन्द, राष्ट्रसंत तुकडो जी महाराज, सिख सम्प्रदाय से माननीय मास्टर तारा सिंह, जैन सम्प्रदाय से पूज्य सुशील मुनि, गीता प्रेस गोरखपुर से हनुमान प्रसाद पोद्दार, के एम मुंशी तथा पूज्य श्री गुरुजी सहित 40-45 अन्य महानुभाव भी उपस्थित थे।

इसी बैठक में 1. हिन्दू समाज को संगठित और जागृत करने, 2. उसके स्वत्वों, मानबिन्दुओं तथा जीवन मूल्यों की रक्षा और संवर्धन करने तथा; 3. विदेशस्थ हिंदुओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें सुदृढ़ बनाने व उनकी सहायता करने सम्बन्धी विश्व हिंदू परिषद के तीन मुख्य उद्देश्य तय किए गए। 

हिन्दू की परिभाषा करते हुए कहा गया कि “जो व्यक्ति भारत में विकसित हुए जीवन मूल्यों में आस्था रखता है या जो व्यक्ति स्वयं को हिन्दू कहता है वह हिन्दू है”। 

22 से 24 जनवरी 1966 को कुम्भ के अवसर पर 12 देशों के 25 हज़ार प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ प्रथम विश्व हिंदू सम्मेलन प्रयाग में सम्पन्न हुआ। इसमें 300 प्रमुख संतों के साथ पहली बार प्रमुख शंकराचार्य भी एक साथ आए और धर्मांतरण पर रोक व परावर्तन (घरवापसी) का संकल्प लिया गया। मैसूर के महाराज  मा० चामराज जी वाडियार को प्रथम अध्यक्ष व दादासाहब आप्टे को पहले महामंत्री के रूप में घोषित कर विहिप की प्रबंध समिति की घोषणा भी हुई। इस सम्मेलन में जहां परावर्तन को मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ वहीँ विहिप के बोध वाक्य “धर्मो रक्षति रक्षितः” और बोध चिह्न “अक्षय वटवृक्ष” भी तय हुआ।

  बाबा साहिब डॉ भीमराव अम्बेडकर का मत था कि यदि देश के संत महात्मा मिलकर यह घोषित कर दें कि हिन्दू धर्म-शास्त्रों में छुआछूत का कोई स्थान नहीं है तो इस अभिशाप को समाप्त किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 13-14 दिसम्बर 1969 के उडुपी धर्म संसद में संघ के तत्कालीन सर-संघचालक श्री गुरूजी के विशेष प्रयासों के परिणाम स्वरूप, भारत के प्रमुख संतों ने एकस्वर से “हिन्दव: सोदरा सर्वे, ना हिन्दू पतितो भवेत्” के उद्घोष के साथ सामाजिक समरसता का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया.

1994 में काशी में हुई धर्म संसद का निमंत्रण डोम राजा को देने पूज्य संत ना सिर्फ स्वयं चलकर गए बल्कि उनके घर का प्रसाद ग्रहण किया तथा अगले दिन डोम राजा धर्म संसद के अधिवेशन में संतों के मध्य बैठे और संतों ने उन्हें पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया । इस धर्म संसद में 3500 संत उपस्थित थे। वनवासी, जनजाति, अति पिछड़ी व पिछड़ी जाति के हज़ारों लोगों को ग्राम पुजारी के रूप में प्रशिक्षण देकर उनका समय समय पर अभिनन्दन व मंदिरों में पुरोहित के रूप में नियुक्ति, विहिप के ग्राम पुजारी प्रशिक्षण अभियान के कारण ही संभव हुई।  

9 नवम्बर 1989 में श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास एक अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता कामेश्वर चौपाल द्वारा कराए जाने के अतिरिक्त, देश भर में आयोजित समरसता यज्ञ, समरसता यात्राएं, समरसता गोष्ठियां, हिन्दू परिवार मित्र योजना, अनुसूचित जाति व जन जातियों के लिए छात्रावास इत्यादि अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दू समाज के बीच व्याप्त छूआछूत के अभिशाप से मुक्ति हेतु अभूतपूर्व कार्य किए हैं। सन् 2003 से लगातार देशभर में भगवान वाल्मीकि, संत रविदास तथा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर इत्यादि महापुरुषों, जिन्होंने देश की समरसता में योगदान दिया, की जयन्तियां व्यापक रूप से मनाई जा रही हैं। इन सब कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप अब संत समाज सहज रूप से वंचित बस्तियों में प्रवास, प्रवचन व सह-भोज सहजता से करते हैं।     

द्वितीय विश्व हिंदू सम्मेलन भी प्रयाग की पावन धरा पर 27 से 29 जनवरी 1979 को 18 देशों के 60 हज़ार प्रतिनिधियों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ। इसका उदघाटन पूज्य दलाई लामा जी ने किया। तथा उनका स्वागत ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य जी ने किया। यह भी एक ऐतिहासिक प्रसंग  था।

देश के वनवासी, गिरिवासी व नगरवासियों के कुम्भ के रूप में असम के जोरहाट में 27 से 29 मार्च 1970 में देश की सभी प्रमुख तीर्थों व 45 नदियों के जल से एकात्म हुए इस सम्मेलन में अनेक पूज्य संत-महात्माओं व पूर्वोत्तर के विचारकों के साथ नागारानी गाइडिन्ल्यु ने यह घोषणा की कि प्रकृति पूजक वनवासी समाज जिसे ईसाई मिशनरियां अपने चंगुल में फंसा रही हैं, हिन्दू समाज का ही अभिन्न अंग है। 

1982 में श्री अशोक सिंघल विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी बने। व्यापक जन जागरण के कार्यक्रम होने लगे। 1983 में हुई एकात्मता यात्रा में तो देश के 6 करोड़ लोगों ने सहभाग किया। अप्रैल 1984 में नई दिल्ली में प्रथम धर्म संसद का अधिवेशन संपन्न हुआ।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा समाज के सहयोग से देश भर में 45 सौ से अधिक सेवा प्रकल्प भी चलाए जा रहे हैं। इनमें 31 प्रांतों के 93 हजार स्थानों पर 840 संस्कार शालाओं में 17 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। इनके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वावलंबन केंद्र, आवासी छात्रावास, अनाथालय, चिकित्सा केंद्र, कम्प्यूटर, सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र, विवाह केंद्र इत्यादि प्रमुख हैं। 

गौ रक्षा, गौ पालन व गौ सम्वर्धन के क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद् ने अनेक कार्य किए हैं। देश में 60 स्थानों पर गौवंश की देशी नस्लों का सम्वर्धन, 40 स्थानों पर पंचगव्य आधारित औषधि निर्माण केंद्र तथा तीन पंचगव्य अनुसंधान केंद्र इस समय कार्यरत हैं। 25 लाख गौवंश की कसाइयों से मुक्ति, अनेक राज्यों में गौवंश हत्या के विरुद्ध कठोर कानून की व्यवस्था और गौपालन से स्वावलंबन की ओर योजना के अन्तर्गत पांच गायों से 50 हजार मासिक की कमाई तथा गौवंश आधारित ऋण मुक्त, कृषि व रोजगार युक्त युवक की दिशा में विहिप ने मह्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अनेक राज्यों में गौ रक्षा हेतु कठोर कानून भी बनवाए हैं।    

विहिप ने अवैध धर्मांतरण पर रोक तथा धर्मान्तरित हिन्दू भाई-बहिनों को अपनी जड़ों से पुन: जोड़ने की दिशा में भी बड़ा कार्य किया है। अभी तक लगभग 40 लाख हिन्दुओं के धर्मांतरण को रोकने के साथ-साथ लगभग 9 लाख की घरवापसी भी हुई है। अनुसूचित जाति, जन जाति, वनवासी व गिरिवासी समाज के बीच सेवा, समर्पण व स्वावलंबन के मंत्र के साथ अनेक राज्यों में छल-बल पूर्वक धर्मान्तरण के विरुद्ध कठोर दण्ड की व्यवस्था वाले कानून विहिप के सतत प्रयासों के कारण ही बन पाए हैं। 8 हजार बहिनों को लवजिहाद के षडयन्त्र से बचाया।   

भारत धर्म यात्राओं का देश है जिसकी आत्मा तीर्थों में वास करती है। इन यात्राओं के माध्यम से ही देश, धर्म व समाज की एकता, अखण्डता और समरसता प्रतिबिम्बित होती है। बात चाहे कांवड़ यात्रा की हो या कैलाश मान सरोवर की, अमर नाथ यात्रा हो या गोवर्धन परिक्रमा, जगन्नाथ की नव कलेवर यात्रा हो या सिन्धु यात्रा, श्रीराम जानकी विवाह बारात यात्रा हो या बाबा अमरनाथ की यात्रा, इन सभी को सस्ती, सफल, सुखद, संस्कारित व आध्यात्मिक स्वरूप देने में विश्व हिन्दू परिषद् के धर्मं यात्रा महासंघ ने वर्ष 1995 से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शासन-प्रशासन व सम्बन्धित सरकारों के साथ अनवरत संपर्क के माध्यम से इन्हें व्यवस्थित भी किया गया है। अनेक मृत प्राय: यात्राओं को पुनर्जीवित भी किया।         

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा को लेकर विदेशों में बसे हिन्दू समाज की सुरक्षा, संस्कार व उनके अन्दर हिन्दू जीवन मूल्यों को जीवंत रखने हेतु विहिप ने अनेक कदम उठाए है। विश्व के किसी भी भू भाग पर रहने वाले हिन्दू की आवाज के रूप में विहिप कार्यकर्ता सदैव अग्रणी रहे हैं। इसी कारण विहिप ने अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा, फिजी, न्यूजीलेंड, डेनमार्क, थाईलेंड, इंडोनेशिया, ताईवान, श्रीलंका, नीदरलैंड, सिंगापुर, नेपाल, जर्मनी इत्यादि देशों में अनेक स्थानीय व वैश्विक स्तर के सम्मेलनों का आयोजन सफलता पूर्वक किया तथा इनमें से अधिकाँश देशों में हिन्दू त्योहारों, परम्पराओं को धूमधाम से मनाया जाता है.

अपने 60 वर्षों की विकास यात्रा में विहिप ने अनेक जन जागरण अभियान चलाए जो वैश्विक कीर्तिमान बन गए। 1984 में प्रारम्भ हुए श्री राम जन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन ने देश के लाखों गाँवों के 65 करोड़ लोगों को जोडा। सड़क से संसद व सर्वोच्च न्यायालय तक अपनी आवाज बुलंद कर 496 वर्षों के संघर्ष के उपरांत, देश के स्वाभिमान का  पुनरजागरण करते हुए, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा ने इस ऐतिहासिक दिवस को स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा दिया। 

1995 में जब आतंकियों ने बाबा अमरनाथ की यात्रा को बंद करने की धमकी देते हुए यह कहा कि यदि कोई आएगा तो वापस नहीं जाएगा। बजरंगदल के आह्वान पर 51 हजार बजरंगी व एक लाख अन्य शिव भक्तों ने जय भोले की हुंकार भरते हुए उस दुर्गम यात्रा की ओर जब कूच किया तो उस यात्रा को रोकने का कोई आज तक दुस्साहस नहीं कर पाया। पूंछ जिले के सीमांत क्षेत्र को हिन्दू विहीन करने के जिहादी षड्यंत्र को भांपते हुए बजरंग दल ने 2005 में बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा को जब पुन: प्रारम्भ कराया तो वहां से हिन्दुओं का पलायन भी रुका और समाज व सुरक्षा कर्मियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा। इनके अलावा मेवात में नलहड़ महादेव यात्रा, कर्नाटक में दत्ता पीठ यात्रा तथा अयोध्या से जनकपुर तक जाने वाली श्री राम-जानकी बारात यात्रा भी सामाजिक समरसता व एकात्मता का भाव जागृत कर रही हैं।   

भगवान श्रीराम के आदेश पर नल व नील द्वारा दक्षिण में बनाए गए राम सेतु को तत्कालीन सरकार के हमले से बचाने हेतु भी विहिप ने एक बड़ा जन आन्दोलन खडा किया था। जब तत्कालीन केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में श्री राम के अस्तित्व को ही नकार दिया तो विहिप के मात्र चार घंटे के सफल देशव्यापी चक्का जाम ने सरकार को उसी दिन झुकने को मजबूर कर दिया। दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क में उपस्थित लाखों राम भक्तों के सैलाब के आगे सरकारी जिद धरी रह गई। 

विहिप की युवा शाखा बजरंग दल तथा दुर्गा वाहिनी ने 1984 से लेकर आज तक देश-धर्म संस्कृति व राष्ट्र की रक्षार्थ सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। सेवा, सुरक्षा व संस्कार इनके मूल मंत्र रहे हैं। संस्कृत भाषा, वेद पाठशाला तथा संस्कारों की अभिवृद्धि हेतु भी विहिप ने अनेक कदम उठाए हैं। 

इतने सब के बावजूद हमारे समक्ष धर्मांतरण, लव जिहाद, सामाजिक समरसता, धर्म स्थलों को सुरक्षा व सरकारी अधिग्रहण से मुक्ति, संस्कृति व संस्कारों का क्षरण, धार्मिक शिक्षा व जागरूकता का अभाव, विदेशी घुसपैठ, जनसंख्या असंतुलन जैसी अनेक चुनौतियाँ सामने खड़ी हैं जिनका मुकाबला करते हुए हिन्दू समाज को इनसे मुक्ति दिलानी है।       

*** लेखक विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अणु डाक: vinodbansal01@gmail.com *** 


*Article on the 60th Anniversary of VHP:*


*VHP’s 60 Years: Achievements and Challenges ahead*

- Vinod Bansal  

National Spokesperson, VHP


After the political independence of the country, the increasing injustices on Hindu society in the name of secularism and appeasement of Christians and Muslims led to the presentation of the Niyogi Commission Report in 1957. Despite the revelation of the truth about religious conversions of Hindus through deceit, greed, and fraud by Christian missionaries, the then central government clearly refused to enact a central law against conversions. Meanwhile, the Hindu society living abroad was looking towards India for solutions to its various problems, but the central government’s indifferent attitude only led to further disappointment. In this context, to organize Hindu society, protect dharma, and preserve Hindu religious, social, and cultural values, the Vishva Hindu Parishad (VHP) was established sixty years ago on Janmashtami (August 29, 1964).


On this auspicious occasion of Krishna Janmashtami, a meeting was held at the Sandeepani Sadhanalaya Ashram in Powai, Mumbai, with esteemed figures including Swami Chinmayananda, revered Sant Tukadoji Maharaj, Master Tara Singh from the Sikh Samaj, revered Sushil Muni from the Jain Samaj, Hanuman Prasad Poddar from Gita Press Gorakhpur, K. M. Munshi, and around 40 other dignitaries. 


*Objectives:*

In this meeting, three main objectives of the VHP were determined: 1. To organize and awaken Hindu society, 2. To protect and promote its rights, values, and life principles, and 3. To establish contact with Hindus abroad and assist them in strengthening and supporting them.


The definition of a Hindu was stated as, “A person who has faith in the life values developed in India or who identifies as Hindu is a Hindu.” 


*Stop Conversion & promote Gharvapsi:*

The first World Hindu Conference was held in Prayag from January 22 to 24, 1966, with the participation of 25,000 delegates from 12 countries. For the first time, Shankaracharyas, along with 300 prominent saints, came together to resolve to prevent conversions and promote Gharwapsi (Back to the routes). Maharaja Chamraj Wadiyar of Mysore was declared the first president, and Dadasaheb Apte was appointed as the first General Secretary, and the VHP’s executive committee was formed. This conference also saw the adoption of the VHP's motto "Dharmo Rakshati Rakshitah" and its symbol "Akshaya Vatavriksha”. These were later became part of its Logo.


VHP has also made significant efforts to curb illegal conversions and reconnect converted Hindus with their roots. Around 4 million conversions have been stopped, and approximately 900,000 reconversions have occurred. Strict laws against forced conversions in various states and protection of women from Love Jihad conspiracies are among VHP’s significant contributions.


*Samrasata (Equality):*

Dr. B.R. Ambedkar once opined that if the country's saints collectively declared that there was no place for untouchability in Hindu scriptures, this curse could be eradicated. Keeping this in mind, during the Udupi Dharma Sansad on December 13-14, 1969, prominent saints of India, through the special efforts of the then RSS chief Shri Guruji, passed a historic resolution for social harmony with the declaration “Hindavah Sodara Sarve, Na Hindu Patito Bhavet.” Means all Hindus are brothers, no one is inferior or untouchable 


In the 1994 Dharma Sansad in Kashi, the invitation to the Dom Raja was personally extended by saints, who not only accepted the offerings at his home but also welcomed him with garlands at the conference. This Dharma Sansad saw 3,500 saints in attendance. Thousands of people from tribal, backward, and very backward communities have been trained as village priests and have been honored and appointed as priests in temples, thanks to the VHP’s village priest training campaign.


On November 9, 1989, the laying of the foundation stone of Shri Ram Janmabhoomi by a scheduled caste worker, Kameshwar Choupal, and various programs like Samarasata Yajnas, Samarasata Yatras, Samarasata Goshtis, Hindu Family Friend Plans, and hostels for scheduled castes and tribes have made significant efforts to eradicate untouchability within Hindu society. Since 2003, the anniversaries of great personalities such as Valmiki, Sant Ravidas, and Dr. B.R. Ambedkar, who contributed to social harmony, have been widely celebrated. As a result, the saint community now freely conducts tours, sermons, and communal meals in marginalized settlements.


*Ekatmata (Unity):*

The second World Hindu Conference was held in Prayag from January 27 to 29, 1979, with the participation of 60,000 delegates from 18 countries. The conference was inaugurated by the revered Dalai Lama and was a historic occasion.


In Assam’s Jorhat, from March 27 to 29, 1970, the conference saw participants from all major pilgrimage sites and 45 rivers, where many revered saints and thinkers from the Northeast, including Nagarani Gaidinglu, declared that the nature-worshipping tribal society, which Christian missionaries were trying to trap, is an integral part of Hindu society.


In 1982, Ashok Singhal became an office-bearer of VHP, leading to widespread public awakening. The Ekta Yatra in 1983 saw participation from 60 million people. The first Dharma Sansad in New Delhi was held in April 1984.


*Sewa (Socil Service):*

With the help of societal cooperation, VHP operates over 4,500 service projects across the country. These include 840 Sanskar schools in 31 states, serving 17,000 children. Other prominent projects include primary health centres, self-employment centres, residential hostels, orphanages, medical centres, computer, tailoring, and embroidery training centres, and marriage centres.


*Cow Protection:*

In the fields of cow protection and enhancement, VHP has undertaken numerous initiatives. It had developed native cow breeds at 60 locations, Panchgavya-based medicines production centres at 40 locations, and Panchgavya research centres at 3 locations. Its Efforts had freed 2.5 million cows from slaughterers, enacted stringent laws against cow slaughter in several states and promoted self-reliance through cow rearing. It established at many places that that ‘We do not rear cow, cow rears us.’ 


Dharma Yatras & Pilgrimage Protection & Promotion:

India is a land of pilgrimages where the soul resides in its holy places. VHP’s Dharma Yatra Mahasangh has played a crucial role in organizing pilgrimages such as the Kanwar Yatra, Kailash Mansarovar Yatra, Amarnath Yatra, Govardhan Parikrama, Jagannath’s Nav Kalevar Yatra, Ram-Janaki Vivah Baraat Yatra, and Baba Amarnath’s Yatra since 1995. It has worked to make these journeys economical, successful, and spiritually enriching while liaising with authorities and reviving many dormant pilgrimages.


In 1995, when terrorists threatened to halt the Amarnath Yatra, a massive rally of 51,000 Bajrang Dal activists and 100,000 other Shiva devotees ensured that the pilgrimage continued unimpeded. The re-initiation of the Baba Budha Amarnath Yatra by Bajrang Dal in 2005 halted the exodus of Hindus and boosted the confidence of the community and security forces. Other significant pilgrimages like the Nallahad Mahadev Yatra in Mewat, Dattapith Yatra in Karnataka, and the Ram-Janaki Baraat Yatra from Ayodhya to Janakpur have also fostered social harmony and unity.


*Hindus abroad:*

With the concept of ‘Vasudhaiva Kutumbakam, (The World Is One Family)", the VHP has taken various steps to ensure the safety, cultural preservation, and continuity of Hindu life values for Hindus living abroad. VHP has successfully organized local and global conferences in countries like the USA, UK, Australia, Canada, Fiji, New Zealand, Denmark, Thailand, Indonesia, Taiwan, Sri Lanka, Netherlands, Singapore, Nepal, Germany, and others. In many of these countries, Hindu festivals and traditions are celebrated with great fervor. During and after the shri Ramlala Pran Paratishtha in Ayodhya, lakhs of Hindus participated in hundreds of programs spread over dozens of countries on the globe.


*Mass Movements & awareness Campaigns:*

Throughout its 60-year journey, VHP has conducted numerous awareness campaigns that have set global records. The Ram Janmabhoomi movement, started in 1984, united more than 650 million people from thousands of villages, raised voice from streets to the Supreme Court. After 496 years of struggle, the consecration of Ram Lalla on January 22, 2024, in Ayodhya marked this historic day in golden letters. It had established that Hindus can also fight and regain its lost glory through a democratic, peaceful and legal way.


To protect the Ram Setu, built by Nala and Neela on Lord Ram’s orders, from government attacks, VHP led a major public movement. When the then central government denied Ram's existence in the Supreme Court, VHP’s nationwide blockade, only for four hours, compelled the government to yield on the same day. The massive turnout of Ram devotees at Delhi’s Swarn Jayanthi Park left the government’s stubborn stance unyielding.


VHP’s youth wing, Bajrang Dal, and Durga Vahini have been at the forefront of protecting the country, religion, culture, and nation since 1984. Service, security, and values have been their core mantras. VHP has also taken significant steps in promoting Sanskrit language, Vedic education, and values.


Despite these achievements, the religious conversions, Love Jihad, social harmony, liberation of religious sites (temples) from government controls, protection family system, cultural erosion, lack of religious education, foreign infiltration, demographic imbalances and Jihadist-Communist-Missionery threats are some of the challenges ahead. The organisation is regularly addressing these challenges to ensure liberation and advancement for Hindu society.

----

----

अपनी कार्य कुशलता और प्रशासनिक क्षमता के कारण ही लोकप्रिय है पुष्कर सिंह धामी

 देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री है पुष्कर सिंह धामी---डा, विशाल गर्ग

ऐतिहासिक निर्णय लेने में सक्षम हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 29 अगस्त। सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक निर्णय लेने में सक्षम हैं। राज्य के विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश में समान नागरिकता संहिता, दंगा रोधी कानून, धर्म परिवर्तन, अवैध अतिक्रमण, लैंड जिहाद, नकल रोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ कुशल प्रशासक की भूमिका निभाते हुए प्रदेश को लगातार विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गो को मिल रहा है। सर्वे में भाग लेने वाली देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।


संस्कृत के प्रचार प्रसार का संकल्प लेते हुए मनाई गई डॉक्टर वाचस्पति मैठाणी की जन्म जयंती


हरिद्वार 29 अगस्त स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा आयोजित शिक्षाविद् स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी जी की 75वीं जन्मजयन्ती पर हरिद्वार के अनेक विद्वानों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शोधपत्रवाचन के साथ दीं शुभकामनाएँ और बधाईयाँ

उत्तराखण्ड राज्य की द्वितीय राजभाषा देववाणी संस्कृत है। संस्कृत के उत्थान हेतु अथक प्रयास करने वाले प्रथम संस्कृतशिक्षानिदेशक स्वर्गीय डॉ. वाचस्पति मैठाणी जी की 75वीं जन्मजयन्ती बड़ी धूमधाम के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार के साथ अखिलभारतीय स्तर पर मना



ई गई। 165 से अधिक बालकों, युवाओं एवं ज्ञानवृद्ध संस्कृतानुरागी जनों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके संस्कृत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करते हुए स्वर्गीय डॉ. वाचस्पति मैठाणी का पुण्य स्मरण करते हुए गुणगान किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से स्मृति मञ्च के संरक्षक मण्डल एवं पदाधिकारियों की प्रेरणा से किया गया प्रेरित होकर श्री कमलापति मैठाणी, श्री कैलाशपति मैठाणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा उत्तराखण्ड के पूर्व शिक्षामन्त्री श्री मन्त्रीप्रसाद नैथानी जी ने परिचयात्मक उद्बोधन के साथ प्रस्तुत की तथा स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आनलाईन संगोष्ठी में एक समय में 100 से अधिक तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम में 200 से अधिक जिज्ञासुओं ने सम्मिलित होकर स्वर्गीय डॉ. मैठाणी के व्यक्तित्व का ज्ञानलाभ प्राप्त किया। स्मृति मंच के संरक्षक पूर्व शिक्षामन्त्री जी ने बताया कि डॉ. वाचस्पति मैठाणी जी की स्मृति में निरन्तर पाँचवी आनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ किया गया।

आयोजन के मुख्य आकर्षक विषय के रूप में दो सत्रों में क्रमशः “संस्कृत साहित्य में विश्व शान्ति के उपाय” “डॉ. वाचस्पति मैठाणी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व व पञ्चम अखिल भारतीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम” रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता वर्तमान निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. आनन्द भारद्वाज जी ने की। मुख्य अतिथि की महत्त्वपूर्ण भूमिका में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने की साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल, हरियाणा के कुलपति प्रो. रमेश चन्द्र भारद्वाज रहे। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है और इस आत्मा रूपी संस्कृत के सशक्तीकरण हेतु डॉ. वाचस्पति ने अपना सर्वस्व प्रदान किया। संस्कृतनिष्ठ भारतीय संस्कृति दैवीय सृष्टि है इसके विपरीत पाश्चात्य संस्कृति शैतानी चालचलन के समान है।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री (कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार) ने तथा मुख्य अतिथि की भूमिका में सचिव संस्कृत शिक्षा एवं उत्तराखण्ड शासन श्री दीपक कुमार गैरोला एवं अतिविशिष्ट अतिथि की भूमिका में रहे।

श्री दीपक गैरोला सचिव संस्कृत शिक्षा (शासन) ने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं का आनलाईन आयोजन होना अद्भुत, आश्चर्यकारक एवं आकर्षक के साथ-साथ सुविधापूर्ण है। भविष्य में इस तरह की आनलाईन विद्वत् चर्चा निरन्तर होनी चाहिए। संस्कृत के उत्थान प्रचार एवं प्रसार हेतु वैदिक गणित का अध्ययन अध्यापन कराया जाये। शोधपत्र वाचन करते हुए डॉ. शैलेन्द्र प्रसाद उनियाल ने वैदिक विभाजन को स्पष्ट करते हुए वेदों में सन्तुष्टी को विश्वशान्ति का उपाय बताया। डॉ. हरीश चन्द्र गुरुरानी ने वेदों में सम्पूर्ण भूमण्डल की शान्ति हेतु शान्तिपाठ जैसे अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विषय की पुष्टि की। डॉ विजय कुमार त्यागी ने भी पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए उनके कृत्य कार्यों का गुणगान किया। साथ ही कवि बेलीराम कंसवाल, सरोज शुक्ला, डॉ. भगवती प्रसाद मैठाणी, डॉ. ओम प्रकाश पूर्वाल, प्रशांत जोशी डॉ वीरेंद्र सिंह बर्तवाल आदि अनेक विद्वानों ने शोध पत्र एवं कविता पाठ करके डॉक्टर मैथानी जी का पुण्य स्मरण किया।

शांतिकुंज में श्रद्धा भाव के साथ,मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

 शांतिकुंज ने कृष्ण जन्माष्टमी उमंग के साथ मनाई  


हरिद्वार २७ अगस्त  अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गयी थी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण श्रद्धा भक्ति का अनुपम संयोग देखने को मिला।

इस अवसर पर अपने संदेश में युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि बाल्यावस्था ही नहीं, भगवान् श्रीकृष्ण का समस्त जीवन ही अन्याय का प्रतिकार और न्याय की रक्षा करने में बीता। श्रीकृष्ण ने कभी भी किसी  प्रलोभन या भय के वशीभूत होकर अन्याय के सम्मुख सिर नहीं झुकाया, वरन उनके विरुद्ध डटकर लड़े और अन्याय व अत्याचार को मिटाया। भगवान् श्रीकृष्ण ने राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, कला संबंधी सभी क्षेत्रों में कार्य किया और लोगों को असत् मार्ग से हटाकर सन्मार्ग पर चलाया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और उनके जीवन के सदाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

श्री श्याम बिहारी दुबे ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जनमानस को राक्षसी प्रवृत्ति से दूर रहने के विविध उपायों को जानकारी दी। कहा कि दुष्प्रवृत्तियाँ मानव जीवन को खोखला एवं नष्ट कर देती है। उन्होंने श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया। तो वहीं संगीत विभाग के भाइयों ने श्रीकृष्ण के भजन एवं गीत प्रस्तुत किया।  


वहीं गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख शेफाली पण्ड्या आदि ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया।

श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव


 हरिद्वार 27 अगस्त शिव विहार ज्वालापुर स्थित श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम मंदिर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी बड़े धूमधाम के साथ पूजा पाठ कर मनाई गई।

मंदिर में श्री कृष्ण के बाल रूप की स्थापना की गई। मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होते ही सभी भक्तों ने बालकृष्ण भगवान काजयकारे लगाकर  स्वागत किया। सुबह से ही मंदिर में  भक्तों का आना जाना लगा रहा। विशेष तौर से नन्हे भक्तों ने बालकृष्ण का रूप धारण कर मंदिर में आकर  अपने आदर्श को  झूले पर झुलाया। इस अवसर पर गुरुजी ओम प्रकाश ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचार से मानवता को मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया था। इसलिए इस दिन श्री कृष्णा के बाल रूप की पूजा की जाती है। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, सचिव कुशल पाल सिंह चौहान,  कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, मुकेश जैन, मोतीलाल, अंकित गोयल, रामविलास कुशवाहा कार्तिक चौहान, पंडित रमेश जुयाल, दिशांक, सीमा चौहान, अंजू, एवं आकांक्षा  आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

जिला बार,संघ के चुनाव की सरगर्मिया,हुई,तेज

 हरिद्वार 27 अगस्त जिला बार संघ के वर्ष 2024 -25  के लिए होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार ,सचिव एवं उपाध्यक्ष पद पर पांच-पांच उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।  जबकि अन्य तीन महत्वपूर्ण पदों सह सचिव व आय व्यय निरीक्षक पद पर तीन- तीन  तथा कोषाध्यक्ष पद पर चार  उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता ने बताया कि  मंगलवार को बार संघ की वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारिणी के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिसमें सुधीर त्यागी, वीरेंद्र प्रताप, सुशील कुमार,नमित शर्मा व जसमहेंद्र सिंह मोंटू ने अध्यक्ष पद,  सचिव पद पर बृजभूषण पालीवाल, सुधाकर सिंह , विपिन चंद द्विवेदी, नीरज कुमार, सतीश कुमार चौहान ने दावेदारी की तथा उपाध्यक्ष पद पर  मीनाक्षी कपिल, तनवीर भारती, नितिन कश्यप, राजेंद्र कुमार कटारिया, नीरज गुप्ता, ने अपने नामांकन दाखिल किए । सहसचिव पद पर  सोपिन चौधरी, जितेंद्र सिंघानिया,व  सचिन बेदी ,  कोषाध्यक्ष पद पर कविता वैभव, सागर वशिष्ठ, डॉ उपेंद्र शर्मा,व संदीप वर्मा ,  आय व्यय निरीक्षक पद पर आशुतोष शर्मा, महेश कुमार, मयंक त्यागी तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु दत्त, आशु शर्मा,पंकज कुमार, श्रीमती राज लक्ष्मी उपाध्याय ने नामांकन किया। वही सात सदस्य कार्यकारिणी के लिए तेरह उम्मीदवारों राजेश कुमार वर्मा, राव शाहबाज, ओम प्रकाश सिंह, कार्तिक चौटाला, नितेश चौहान, फिरोज अंसारी, काजल सैनी, अभिषेक चौरसिया, विजय उपाध्याय, विनीत सचदेवा, राकेश कुमार भारत, भूषण तनेजा, विवेक कुमार मैदान, ने अपनी दावेदारी की है ।मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगत ने बताया कि 28 तारीख को मत पत्रों की जांच की जाएगी उसके बाद नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी । मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता, मुख्य सहायक चुनाव अधिकारी  राजेश सिंह राठौर, सुरेंद्र कुमार शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी रविंद्र सहगल, योगेश शर्मा, रियाजुल हसन, अश्वनी सैनी, सुनील


चौहान,मनीष हटवाल की देखरेख में  उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए गए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोक जागरण मंच ने निकाला विरोध मार्च

 *बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश मार्च निकाला* 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश के राजदूत और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेजा ज्ञापन 


हरिद्वार 25 अगस्त लोक जागरण मंच के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कोलकाता में ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ हुए दुराचार के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने जन आक्रोश मार्च निकाला।  जन आक्रोश मार्च ऋषिकुल चौक से शुरू होकर आर्य नगर चौक पर एक सभा के रूप में समाप्त हुआ। 

आर्यनगर चौक पर जन आक्रोश मार्च में अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष स्वामी मान दास ने कहा कि बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जो स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जहां जहां हिन्दू सनातनी  जनसंख्या कम हुई वही हिंदुओ पर अत्याचार बढ़े है। आज देश को जाति-विरादरी के नाम पर बांट कर हिंदुओ की शक्ति को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। सन्त मान दास ने कहा कि जरा की सी बात कर बखेड़ा करने वाला विपक्ष में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओ पर अ



त्याचार, हिन्दू मंदिर को खत्म किये जाने पर चुप्पी साधे हुए है। जो दुर्भाग्य पूर्ण है। 

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के उप प्रधानाचार्य परविंदर सिंह और विवेक कॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कोलकाता में ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ में दुराचार के विरोध में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के राज्यपाल और बांग्लादेश के राजदूत को भेजे गए ज्ञापन पत्र को पढ़कर सुनाया।सभा की अध्यक्षता स्वामी हठयोगी बाबा ने की। जन आक्रोश मार्च के दौरान लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जमकर किनारे बाजी की और हिंदू एकता के किनारे लगाए। जन आक्रोश रैली में हरिद्वार शहर के व्यापारियों, आर्य समाज, सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने प्रतिभा किया। इस मौके पर स्वामी ऋषिश्वरानन्द, मनोज महंत,भागवताचार्य रविदेव शास्त्री,श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम,महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द महाराज,सँस्कृत विवि के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री,डॉ. शिवशंकर जायसवाल,प्रो.प्रेमचन्द्र शास्त्री,पूर्व डीएसपी जेपी जुयाल,सीए अनिल वर्मा,रोहिताश कुवँर,भेल जीएम संजय पंवार,आँचल गोयल,अनिल गुप्ता,देवेश वशिष्ठ,अमित चौहान,अमित शर्मा,डॉ. रजनीकांत शुक्ला,एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान,जगदीश लाल पाहवा,विशाल गर्ग,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,अनिल भारतीय,सुमित श्रीकुंज,आचार्य प्रवीण,अर्पित अग्रवाल आदि हजारों की संख्या में सामान्य जनता मौजूद थी।

पायलट बाबा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

 बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने दी ब्रह्मलीन पायलट बाबा को श्रद्धांजलि


पायलट बाबा आश्रम पहुंचकर अजेंद्र ने लिया योगमाता केको आईकावा से आशीर्वाद


हरिद्वार 25 अगस्त। जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी पायलट बाबा के ब्राह्मलीन हो जाने के पश्चात बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने हरिद्वार पहुंचकर पायलट बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन  किया और उनकी उत्तराधिकारी योग माता केको आइकाव से आशीर्वाद लिया। साथ ही उनकी दोनों शिष्याओं और ट्रस्ट की महामंत्री साध्वी श्रद्धा गिरी व साध्वी चेतना नंद गिरी से भेंट कर उन्हें सांत्वना  प्रदान दी।




 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पायलट बाबा ने जिस निष्ठा के साथ देश की सेवा की उसी समर्पण भाव के साथ सनातन हिंदू धर्म की पताका को विदेशों में फहराया उनके ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात सनातन धर्म को एक अपूर्णिय क्षति हुई है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत विकास परिषद ने निकाला विरोध मार्च



 *भारत विकास परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मौन मार्च निकाल कर दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति हेतु दीपदान किया*           


हरिद्वार 24 अगस्त भारत विकास परिषद की  नगर की  शाखाओं ने संयुक्त रूप से  बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में  मूक प्रदर्शन व मौन आक्रोश मार्च भगत सिंह चौक से लेकर गोविंद घाट तक निकला गयाl

गोविंद घाट पर पहुंचकर गंगा के तट पर अत्याचारियों के शिकार हुई निर्दोष पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए दीपदान किया गया।

   कल देर शाम को आयोजित मौन मार्च में परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र के सचिव सेवा ब्रज प्रकाश  गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार , नरसंहार,  महिलाओं के साथ हो रहे  अत्याचार एवं हिंदुओं के धर्म स्थल को  विध्वंस किए जाने पर अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं मौन है ऐसी संस्थाओं को जगाने के लिए और अपने हिंदू भाइयों का हौसला बढ़ाने के लिए यह मौन मार्च निकला गया है। मार्च में शामिल जिला संयोजक कुशल पाल सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि हिंदुओं के जातियों में विभाजित होने के कारण आज बांग्लादेश  में हिंदुओं को  यह अत्याचार सहने पड़ रहे हैं। कार्यक्रम की आयोजक संस्कार शाखा की अध्यक्ष प्रोमिला दत्त ने कहा कि सभी शाखाओं के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करने लिए मौन मार्च में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है । इस अवसर पर जनपद के सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने कहां कि निर्दोष पूर्ण आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए गंगा किनारे दीपदान किया गया है। श्रीमती कमला जोशी ने कहा कि आज समाज में अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की भावना को जागृत करने का सभी को प्रयास करना होगा।कार्यक्रम में पंचपुरी शाखा अध्यक्ष निखिल वर्मा, देवभूमि सुधा तिवारी, शिवालिक नगर शाखा की अध्यक्ष भावना ,सचिव सोमेश्वर कुमार, उपेंद्र शर्मा , प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, विश्वास सक्सेना, कुशल श्रीवास्तव, सीमा चौहान, रश्मि चौहान, विजेंद्र पालीवाल , आदर्श पाल तोमर , विकास गिरी, रविंद्र दत्ता, भेल शाखा अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विद्यासागर शर्मा, मिनी पुरी, विजय सेठी, विकास गिरि, आभा वर्मा, कुशल श्रीवास्तव, मिनी पुरी, संजय नैथानी, सुमित सक्सेना, शैली सक्सेना, मोनू सक्सेना, सुधा तिवारी, शिवानी विनायक, रत्नेश, सुनीता जोशी, पूनम चौहान, सुनीता धीमान, मनु मल्होत्रा, अमर चौहान, प्रीति शिखा, गीता खुराना, कामिनी, नीलम तोमर, मधुबाला गर्ग, साधना भार्गव, नीलम शर्मा, नीता राणा, संतोष शर्मा, एन के गुप्ता, सुमन भारद्वाज, अनु अरोड़ा, दीपक अरोड़ा,एसके गर्ग आदि सहित सैकड़ो मेडिकल कॉलेज की छात्राएं एवं पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बालिकाओं को खेलों के प्रति किया जाएगा प्रोत्साहित :- डा0 विशाल गर्ग

 खेलों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के लिए चलाएंगे अभियान-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 22 अगस्त। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग से भेंटवार्ता कर खेल प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा की। रोशनाबाद स्टेडियम में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन बालिकाओं की संख्या काफी कम होने से खिलाड़ियों को अब प्रोत्साहित करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाने पर चर्चा की गयी। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति सहित कई योजनाएं चला रहे हैं। लेकिन अभिभावकों का रूझान खेलों के प्रति कम होने के कारण चयन प्रक्रिया में बालिकाओं की संख्या काफी कम है। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी से खिलाड़ियों की बढ़ोतरी पर चर्चा की। विशाल गर्ग ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में वृहद स्तर से खेलों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभिभावकों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों से बालिकाएं शारीरिक औेर मानसिक रूप से मजबूत होंगी। आज के परिवेश में फैल रही विसंगतियों को देखते हुए बालिकाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होना अत्यन्त जरूरी है। उन्होंने चर्चा के दौरान यह भी कहा कि अभिभावकों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। जिससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा नौकरियों में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। जिससे खिलाड़ी नौकरियां प्राप्त आसानी से कर लेते हैं।


पायलट बाबा को दी गई भू समाधि

 संतों व भक्तों ने महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा को महासमाधि दी

महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि देने के लिए 100 से अधिक देशों के भक्त हरिद्वार पहुंचे

महासमाधि श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के संरक्षण व देखरेख में दी गईः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

हरिद्वार 22 अगस्त( गोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार )



 
श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा को उनकी अंतिम इच्छा अनुसार हरिद्वार के पायलट बाबा में महासमाधि दे दी गई। महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि देने के लिए संतों व भक्तों का सैलाब उमड पडा। विश्व के 100 से अधिक देशों के भक्त उन्हें महासमाधि देने के लिए पहुंचे। सभी 13 अखाडों के पदाधिकारी, महामंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, विभिन्न दलों के नेता, देश के बडे उद्योगपतिए कारोबारी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के संरक्षण देखरेख में महायोगी पायलट बाबा को अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 55 मिनट पर महासमाधि दी गई। उनकी हमेशा सेवा में लगी रहने वाली उनकी शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरी महाराज व साध्वी श्रद्धा गिरी महाराज ने उन्हें समाधि दी। उसके बाद शंभू रोटए धूल लौट व तिये का कार्यक्रम हुआ। श्री महंत हरी गिरी महाराज ने पायलट बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पायलट बाबा सिद्ध संत थे। समाज, देश व धर्म की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। सन्यासी बनने से पूर्व पायलट बाबा भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के पद पर रहते हुए 1962ए 1965 व 1971 के युद्ध में भाग लिया था और अपने पराक्रम से दुश्मनों को मार भगाया था। उनकी संयास यात्रा 1974 से प्रारंभ हुई। विधिवत दीक्षा लेकर वे जूना अखाड़े में शामिल हुए और जूना अखाड़े के विभिन्न पदों पर रहते हुए अखाड़े की उन्नति प्रगति विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। 1998 में महामंडलेश्वर पद पर आसीन होने के बाद उन्हें 2010 में उज्जैन में प्राचीन जूना अखाड़ा शिवगिरी आश्रम नीलकंठ मंदिर में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर पद पर विभूषित किया गया। उन्होंने परे विश्व में सनातन धर्म का प्रचारण्प्रसार किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि पहले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर व उसके बाद एक सच्चे व सिद्धसंत के रूप में महायोगी पायलट बाबा ने समाजए देश व सनातन धर्म की सेवा की मिसाल कायम की। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा विश्व भर के भक्तों के दिलों में बसते हैं। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के रूप में उन्होंने जहां देश सेवा की मिसाल कायम की, वहीं  एक सच्चे व सिद्ध संत के रूप में उन्होंने भारत ही नहीं पूरे विश्व के लोगों का मार्गदर्शन किया। यही कारण है कि पूरे विश्व में उनके लाखों भक्त हैंए जिनके दिलों में वे सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने पूरे विश्व में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का डंका बजाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर अरूण गिरी महाराज, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी महाराज, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, सचिव सह देवानंद गिरी महाराज, बलबीरी गिरी महाराज, थानापति धर्मेंद्र गिरी महाराज, स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर सरोजानंद गिरी महाराज, महाकाल गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, जयराम आश्रम के ब्रहमस्स्वरूप ब्रहमचारी महाराज, अष्टकौशल मंहत प्रचार गिरी महाराज, उप आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, महंत महाबलवीर गिरि लेटे हनुमान प्रयागराज, योगमाता केको आईकावा कैला देवी जापान, महामंडलेश्वर शैलेशानन्द गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन गिरि हिसार हरियाणा समेत 13 अखाड़ों के महंत, श्रीमहंत, महामंडलेश्वर समेत लाखों साधुण्संतों व भक्तों ने महायोगी पायलट बाबा को नम आंखों से महासमाधि दी व श्रद्धांजलि अर्पित की।

गैरसैण को योग, घ्यान, अध्यात्म के केन्द्र के रूप में किया जाएगा विकसित :-धामी

 *भराड़ीसैंण में माँ भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर*


*गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा*


*गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा- मुख्यमंत्री*


*सालभर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम, सचिव स्तर के अधिकारी को दी जाएगी ज़िम्मेदारी*


गैरसैं


ण 22 अगस्त  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए। 


मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व श्री हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में माँ भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए एवं इसके लिए  स्थानीय जनता एवं हितधारक तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जाएं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) भवन में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप, सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सालभर चलने वाले कार्यक्रमों हेतु सचिव स्तर के अधिकारी को यह ज़िम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  वर्षभर संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में पुलिस आवास का निर्माण कार्य गतिमान है। 



इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, चमोली जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री देवेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार श्री क्रांति भट्ट, श्री रजपाल बिष्ट, श्री दिनेश थपलियाल श्री जगदीश पोखरियाल उपस्थित रहे।

श्री सत्य साँई सेवा संगठन देशभर में कराएगा यूनिटी कप क्रिकेट मैचो का आयोजन

 हरिद्वार 21 अगस्त*श्री सत्य साईं सेवा संगठन के All India President के निर्देशानुसार Unity Cup Cricket Match का आयोजन माह नवम्बर 2024 में भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा रहा है**श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड की ओर से *इसकी जिम्मेदारी देहरादून के सैन्य अधिकारी कैप्टन श्री अजय स्वरूप जी के साथ ही मुझे सौंपी गई है**इस प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाडियों का पंजीकरण हो रहा है l. इसी क्रम में कल शाम भल्ला कॉलेज के मैदान में जाकर क्रिकेट कोच और टीम के कप्तान मिस्टर प्रिंकल तोमर से संपर्क कर वहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को *महत्वपूर्ण टिप्स दिए बाल खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित कर उनके जोश, उमंग और उत्साहित भाव को देखकर प्रसन्नता हुई साथ ही उनके


उज्जवल भविष्य की कामना की गई**पात्र खिलाड़ियों के   पंजीकरण की कार्यवाही की गई, साथ ही निर्देश दिया कि आगामी सत्र में देहरादून में संपन्न होने वाले यूनिटी कप की तैयारी अभी से कर लें इस *दौरान मेरे साथ श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार के युवा समन्वयक श्री विनायक भारद्वाज उपस्थित थे*..।

गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र

गैरसैण  21 अगस्त गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि स्व. शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में हमेशा उनके संघर्षों के साथ खड़ी रही। उनका चला जाना एक खालीपन दे गया है। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत एक प्रखर नेत्री थी जो हर किसी से बेहद आत्मीयता से मिलती थी। वे राज्य एवं क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावशाली रूप में उठाती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.शैलारानी रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया और वे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए तत्पर रहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उनसे कई बार मिलने का अवसर प्राप्त हुआ और उन्होंने हमेशा एक छोटे भाई की भांति स्नेह प्रदान किया। उनके साथ मेरी कई स्मृतियां जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद जब वे विधायक नहीं भी थी तब भी वह स्थानीय लोगों को लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आती थी। उनके कार्य सदा हमें प्रेरणा देते रहेंगे। 7 जनवरी 1956 को टिहरी जनपद के ग्राम गडोलिया में श्री पदम सिंह राणा के घर में जन्मी श्रीमती शैलारानी रावत ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं वर्ष 2012 में वे पहली बार केदारनाथ विधानसभा से निर्वाचित हुई। उसके बाद वर्ष 2022 में वे पुनः निर्वाचित हुई। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से विधायक रहे स्व.कैलाश चंद्र गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व. गहतोड़ी वन विकास निगम के अध्यक्ष थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भारी कष्ट है और एक अंदरूनी क्षति है। उनकी कमी सदा मेरे जीवन में खलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदा मेरा मार्गदर्शन करने का कार्य किया। चंपावत क्षेत्र के विकास के लिए वे पूर्ण रूप से समर्पित रहे। अपने जीवन काल में उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं बल्कि निजी रूप से भी उन्होंने लोगों की मदद की। त्याग और बड़प्पन उनकी विशेषताओं में शामिल था। उनकी स्मृति जीवनभर मेरे साथ रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं चुनाव हारा तब भी उन्होंने मुझे समर्थन देने का कार्य किया। जैसे ही उन्हें यह सूचना मिली तत्काल ही उन्होंने मेरे लिए सीट खाली करने की घोषणा की। उनके इस स्नेह  को मैं कभी नहीं भूला सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहतोड़ी जी चंपावत की जो जिम्मेदारी मुझे देकर गए हैं, उनके उस हर सपने को पूरा करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ।


लोधी समाज ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

 हरिद्वार 21 अगस्त हरिद्वार कनखल स्थित रानी अवंतीबाई लोधी घाट ‌पर  भारतीय जनता पार्टी  के


महानायक , हिंदू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर   भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई,
कार्य क्रम सहयोजक  -तीरथ लोधी, जय प्रकाश लोधी, शिवा लोधी, दीप प्रज्ज्वलित 

 पुष्पांजलि - हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार लोधी,राम किशन लोधी, नन्हे सिंह लोधी,


उपस्थिति- भारतीय जनता पार्टी 

कनखल मंडल अध्यक्ष श्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश कालड़ा, रानी अवंतीबाई लोधी राजपूत महासभा, महामंत्री विवेक लोधी,नवल लोधी, दामोदर कौशिक, देवनंद कुमार लोधी , नन्द किशोर लोधी,कमल सिंह लोधी, अश्वनी लोधी महिला लक्ष्मी देवी,हीरो सिंह लोधी, विनिता लोधी लक्ष्मी लोधी,मीरा लोधी,रामकली लोधी अन्य पदाधिकारिगण सभी उपस्थित थे,

कल गुरुवार को दी जाएगी पायलट बाबा को समाधि

 महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का पार्थिव शरीर हरिद्वार में उनके आश्रम पहुंचा

पायलट बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए संतों व भक्तों की भीड लगी

उत्तराखंड के सीएम की ओर से डीएम व एसएसपी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के दिशा-निर्देशन में गुरूवार को अभिजीत मुहूर्त में महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा को महासमाधि दी जाएगीः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

हरिद्वार 21 अगस्त (गोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार )



श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में ब्रहमलीन हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को हरिद्वार स्थित पायलट बाबा आश्रम लाया गया तो श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए साधु-संतों व भक्तों की भीड उमड पडी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर शौक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री की ओर से डीएम व एसएसपी ने श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, सचिव सहजानंद गिरी महाराज, थानापति धर्मेंद्र गिरी महाराज, प्रेमानंद गिरी महाराज, साध्वी चेतनानंद गिरी महाराज, साध्वी श्रद्धा गिरी महाराज समेत जूना अखाड़ा के महंत, श्रीमहंत, महामंडलेश्वर समेत हजारों साधु-संतों व भक्तों ने महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के दिशा-निर्देशन में गुरूवार को अभ्जिीत मुहूर्त में दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर उन्हें महासमाधि दी जाएगी। गुरूवार को उनके धूल लौट यानि तीए का आयोजन भी होगा जिसमें देश भर से साधु-संत व भक्त भाग लेंगे। श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा के ब्रहमलीन होने से जूना अखाड़े सहित समस्त संत समाज में शोक की लहर व्याप्त है। श्रीमहंत हरी गिरी महाराज के निर्देश पर तीन दिन का शौक मनाया जा रहा है और जूना अखाड़े की सभी शाखाओंए आश्रमों और मुख्य पीठों में गीता पाठ, शांति पाठ व हवन का आयोजन किया जा रहा है।

पायलट बाबा हुए ब्रह्मलीन संत समाज में शोक

 हरिद्वार 20 अगस्त ( गोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार ) श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है जिससे जूना अखाड़े


सहित समस्त संत समाज व अखाड़े में शोक की लहर व्याप्त है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज के निर्देश पर जूना अखाड़े की पूरे प्रदेश में स्थित सभी शाखाओं, आश्रमों और मुख्य पीठों पर शोक सभा व शांति पाठ का आयोजन किया जा रहा है । जूना अखाड़े द्वारा तीन दिन का शोक घोषित किया गया है ।इन तीन दिनों में पायलट बाबा की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ हवन तथा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी ।

श्री महंत हरी गिरी महाराज ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पायलट बाबा एक सच्चे योगी व समाज की देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह 1974 में विधिवत दीक्षा लेकर जूना अखाड़े में शामिल हुए और अपनी सन्यास यात्रा प्रारंभ की। सन्यासी बनने से पूर्व पायलट बाबा भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने 1962, 1965, 1971 के युद्ध में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के पद पर रहते हुए भाग लिया था ।उन्होंने कहा पायलट बाबा जूना अखाड़े के विभिन्न पदों पर रहते हुए अखाड़े की उन्नति प्रगति विकास के लिए हमेशा कार्यरत रहे ।1998 में महामंडलेश्वर पद पर आसीन होने के बादउन्हें 2010 में उज्जैन में प्राचीन जूना अखाड़ा शिवगिरी आश्रम नीलकंठ मंदिर में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर पद पर अभिषिक्त किया गया। श्री महंत हरी गिरी महाराज ने कहा पायलट बाबा की अंतिम इच्छा के अनुसार उन्हें उत्तराखंड की पावन भूमि में समाधि दी जाएगी । जूना अखाड़े के समस्त पदाधिकारी और वरिष्ठ संत,महामंडलेश्वर उनको समाधि देने के लिए पहुंचेंगे। जूना अखाड़ा हरिद्वार में पायलट बाबा के ब्रह्मलीन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सचिव श्री महंत महेश पुरी सचिव श्रीमान शैलेंद्र गिरी श्री महंत पूर्ण गिरी श्री महंत सुरेशानंद सरस्वती ,कोठारी महंत महाकाल गिरी ,महंत रतन गिरी, महंत हीरा भारती ,महंत गौतम गिरि, महंत आकाश पूरी ,महंत धीरेंद्र पूरी आदि ने उनको श्रद्धांजलि दी तथा भैरव अखाड़ा घाट पर मां गंगा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हैप्पी डे रेस्टोरेंट में हुआ लक्ष्य सेन के माता-पिता का स्वागत

 समाजसेवी राजीव बजाज ने  किया ओलंपिक प्लेयर लक्ष्य सेन के माता - पिता का हैप्पी डे रेस्टोरेंट में स्वागत


 हरिद्वार 20 अगस्त ओलंपिक प्लेयर उत्तराखंड की शान बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के माता पिता का हरिद्वार में हैप्पी डे रेस्टोरेंट में समाजसेवी राजीव बजाज, शिवांश बजाज ,सुनीता बजाज  ने स्वागत किया । हरिद्वार में लक्ष्य सेन के पिता श्री डीके सेन , मां और हरिद्वार के प्रसिद्ध कोच सुमन कुमार और विराट भी उपस्थित रहे। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष जीएस रावत एवं हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार "कुमार" तथा प्रशंसकों ने लक्ष्य सेन के माता पिता का ज्वालापुर ऊंचे पुल के निकट स्थित हैप्पी डे रेस्टोरेंट में स्वागत किया ।इस अवसर पर लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन  ने कहा कि देश ने जो प्यार और सम्मान मेरे बेटे को



दिया है उसके लिए हमारा परिवार हमेशा अपने प्रशंसकों का ऋणी रहेगा तथा मैं पूरे देश को लक्ष्य सेन की ओर से आश्वासन देता हूं कि मेरा बेटा देश का मन सम्मान बढ़ाने का सदैव प्रयत्न करता रहेगा।




Featured Post

स्वामी यतीश्वरानंद के संयोजन में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों को टूल किट, कुष्ठ रोगीयो व गरीबों को वस्त्र व फल किए वितरित — केंद्र और प्रद...