भाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का जन्म दिवस

 भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का जन्म दिवस


भाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में रोपित किए गए पौधे

हरिद्वार 2 अगस्त भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के जन्म दिवस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा  हरिद्वार के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में पौधे रोपित कर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष



राकेश गिरी का जन्म दिवस मनाया गया ,इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस अवसर पर पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण का जो संदेश दिया है वह समय की जरूरत है आज देश में पर्यावरण संतुलन के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जीके आह्वान पर " एक पेड़ मां के नाम " जैसा अभियान चलाकर जहां पर्यावरण को सुरक्षित करने का संदेश दिया जा रहा है वही हमें भी अपने जीवन में पौधे रोपित कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में अपना सहयोग देना चाहिए।  इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा ,मंडल मंत्री सुधीर ठाकुर , जिला कार्यकारिणी सदस्य तिलक राम सैनी, भूपेंद्र, दीपांकर जाना , संजय वर्मा आदि ने पुष्प गुच्छ, पटका भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कर उनका जन्मदिन मनाया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल सप्त सरोवर मार्ग हरिद्वार की छात्रा जान्हवी ने किया जिला टॉप प्रदेश में पाया 15 स्थान

स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल की छात्रा ने किया जिला टॉप प्रदेश में पाया 15 स्थान शत प्रतिशत रहा विद्याल  का परीक्षा परिणाम  विद्याल...