भाजपा महिला मोर्चा ने बाँधी समाजसेवी गौरव भारद्वाज को राखियाँ

 रूडकी 18 अगस्त   भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिले की महिला मोर्चा ने भाई बहन के अटूट बंधन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रविवार को बड़ी संख्या में रुड़की जिले से महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने पार्टी कार्यालय में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के निजी सचिव गौरव भारद्वाज ने भी शिरकत की, और तमाम महिला मोर्चे से जुड़ी महिलाओं ने गौरव भारद्वाज को रक्षा सूत्र बांधा । वही गौरव भारद्वाज ने सभी महिलाओं को इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ उनके स्नेह के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति महिला कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का लाभ संगठन को हर स्तर पर मिलता है। पार्टी की हर क्षेत्र में श्रीवृद्धि के कार्यकर्ताओं का समर्पण ही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खड़ी है। उनहोंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है। महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी भी महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजना लेकर आए हैं। मैं आज इस मंच के माध्यम से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रतिभा चौहान आदि उपस्थित रही। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

  सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा के लगे शिविर का जिलाध्यक्ष भुल्लर ने रक्तदान कर किया शुभारंभ — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ...