भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

  बलिदान और संघर्ष की गाथा की हर युवा, नागरिक को हो जानकारी, तभी होगा राष्ट्रहित: दुष्यंत गौतम

भाजयुमो की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर युवाओं को आजादी का महत्व और बलिदानियों का संघर्ष समझाया

हरिद्वार13 अगस्त 



भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की ओर से आयोेजित तिरंगा यात्रा का प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, नगर विधायक मदन कौशिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने शुभारंभ करते हुए ज्वालापुर से होते हुए रानीपुर मोड़ तक पहुंचे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आन बान और शान के लिए लाखों नौजवानों के बलिदान को याद करते हुए आगामी पीढ़ी वीर सपूतों के बलिदानियों के बारे में जान सके। कार्यक्रम से पूर्व शहीद स्मारक में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया।

मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में जटवाड़ा पुल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने किया। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों हजारों युवाओं ने अपना बलिदान किया और इस बलिदान और संघर्ष की गाथा देश के हर युवा, प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी रहनी चाहिए। इससे सभी लोग देश के लिए समर्पित रहेंगे और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा।

भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने तिरंगा यात्रा का महत्व समझाते हुए कहा कि आजादी का पर्व भव्य रूप से मनाना है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि आजादी का महत्व समझाने के लिए भाजयुमो की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को घरों पर झंडा लगाने को प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है। आज पूरे विश्व में हर कोई देश भारत की ओर देख रहा है। तिरंगा यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, विकास तिवारी, रोहन सहगल, राजीव शर्मा, अंबरीष गर्ग, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, हरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जिला महामंत्री अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, नवजोत वालिया, सौरभ शर्मा, दीपांशु शर्मा, अधिवक्ता वीर गुर्जर, युधिष्ठिर वालिया, करण वर्मा, अमन चौहान, छोटू जंयत, लेखराज सिंह, आदित्य प्रजापति, लव शर्मा, नितिन चौहान, अंकित शर्मा, विनीत यादव, नागेंद्र राणा, राजकुमार अरोड़ा, आशीष चौधरी, अंकुश भाटिया, गोपी चौहान, मनोज चौहान, प्रमोद कुमार, सुनील पाल, विशाल, निखलेश चौहान, मनोज कुमार, कर्ण भारद्वाज, निखिल भारद्वाज, हर्षित त्रिपाठी, आदर्श कश्यप, सुधांशु सैनी, लक्की वालिया, तिलकराम सैनी, अंकुर सैनी आदि शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चे ने वेद मंदिर में की बैठक

हरिद्वार 20 सितंबर महाजनसंपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार  को वेद मंदिर में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा ...