सेवा पखवाड़े के रूप में शुरू किया भाजपाइयों ने मोदी का जन्मदिन

हरिद्वार 17 सितंबर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला हरिद्वार ने उनकी दीर्घायु की मंगलकामना के लिए प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा जी में दुग्धाभिषेक किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज वरिष्ठ नेता जागेराम शास्त्री का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन्हीं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बदौलत बीजेपी आज विश्व का सबसे बड़ा दल बनी है और विश्व में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। इसके पश्चात पार्टी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने अशोक त्रिपाठी, राजकुमार अरोड़ा, कुसुम गांधी, मंजू शर्मा, काशीनाथ, नंदकिशोर सरैया का भी सम्मान उनके आवास पर जाकर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि हम सबके लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक का सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। *सेवा परमो धर्म:* को चरितार्थ करते हुए समाज के गरीब ,शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेकों उल्लेखनीय कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। किसान कल्याण को प्राथमिकता के साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु मोदी सरकार आने के बाद ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में अनेकों सेवा के कार्य करते हुए मान रही है हम सभी उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 19 सितंबर को युवा मोर्चा इकाइयों द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 18 सितंबर से 24 सितंबर तक स्कूल एवं अस्पताल परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा साथ ही पेरिस पैरालंपिक 2024 मे खिलाड़ियों द्वारा अभी तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जिला मुख्यालय में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ जिला भाजपा कार्यालय एवं विभिन्न स्थानों पर 15 दिनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर उपलब्धियां की एक सचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय वन विभाग एवं पर्यावरण मंत्रालय के समन्वय से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बड़े पैमाने पर एक विशाल वृक्षारोपण अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को विशेष रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी जिले के सभी मंडलों में यह कार्यक्रम स्वच्छता कार्यक्रम सार्वजनिक स्थान पर आयोजित होंगे मंदिर अन्य धार्मिक स्थलों पर सार्वजनिक पार्कों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएंगे। आज के कार्यक्रमों में जिला महामंत्री आशु चौधरी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी,अनिल अरोड़ा, मनोज गर्ग, नीपेंद्र चौधरी, मनीष कुमार, रंजना चतुर्वेदी, शीतल पुंडीर ,प्रीति गुप्ता राजेश शर्मा, आकाश चौहान, सचिन बेनीवाल,



राजकुमार अरोड़ा, सचिन शर्मा, सतीश कुमार, मनोज शर्मा ,हीरा सिंह बिष्ट, कामिनी सढ़ाना, विशाल गर्ग, हरजीत सिंह, अनिमेष शर्मा,तरुण नायर, अजय कुमार,केतन सहगल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी महिलाओं को योजनाओं की सौगात

*राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट, पोषण किट,स्वच्छ्ता किट और वैष्णवी किट किए वितरित।* *स्वस्थ रह...