सांसद अजय भट्ट ने किया पैरालंपियन भुवन गुणवंत को सम्मानित

 *समर्पण सम्मान समारोह में सम्मानित हुए पैरालंपिक भुवन गुणवंत 

हल्द्वानी 28 अक्टूबर  पुनर्नवा महिला समिति द्वारा रुद्राक्ष बैंकट हॉल हल्द्वानी में आयोजित किए गए समर्पण सम्मान समारोह में हल्दूचौड निवासी पैरालंपिक खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चंद्र गुणवंत को पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट जी, मेयर जोगिंदर रौतेला जी एवं समिति के पदाधिकारीयों द्वारा शॉल ओड़ा कर, समर्पण सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं औषधीय पौधा पुनर्नवा भेंटकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि गुणवंत जी वर्ष 2010 की एक सड़क दुर्घटना में 100% दिव्यांग हो गए थे। लेकिन अपने मेहनत और जज्बे के बल पर वे क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण राज्य के साथ-साथ राष्ट्र के लिए भी लिए प्रेरणा स्रोत है। वे समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पैरा खेलों में प्रतिभाग कर अनेक मेडल एवं प्रशस्ति पत्र अपने नाम कर चुके हैं। पूर्व में उत्तराखंड सरकार भी उनको विशिष्ट राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित कर चुकी है। वे उत्तराखंड राज्य द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ में विगत काफी वर्षों से प्रतिभाग करते हुए अनेक मेडल भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही वे दिव्यांगों के हितार्थ कार्य जैसे कि उनके यू डी आई डी कार्ड बनवाना, रेलवे पास बनवाना, बस पास बनवाना, पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण करवाना एवं उनको आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण दिलवाने जैसे कार्य भी समय-समय पर करते रहते हैं। उनके इन्हीं सेवा और समर्पण के कार्यों को देखते हुए, खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं उनके अन्य सामाजिक कार्यों में रुचि को देखते हुए आज समिति द्वारा उनको यह उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया। आज के इस भव्य कार्यक्रम में श्री गुणवंत जी के साथ-साथ  कुमाऊं क्षेत्र के समाज को समर्पित आदर्श पुरुष एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से समाज की सेवा कर विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है, जिनमें मुख्य रूप से श्री हेमंत बिष्ट( राष्ट्रपति पुरस्कृत), श्री महेश चंद आर्या (वैज्ञानिक डीआरडीओ).श्री किशन सिंह मलडा (पर्यावरण संरक्षक), श्री नंदन सिंह रावत (एसओजी प्रभारी), श्री राजेंद्र सिंह धैला(टीम घुघुती जागर), डॉ. कुंदन सिंह रावत प्रवक्ता (डाइट) सहित 15 विशिष्ट जन शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व मेयर हेमंत बगड़वाल, सुमित्रा प्रसाद, पुनर्नवा समिति की अध्यक्षा लता बोरा, शांति जीना, सुनीता जोशी, मंजू दफोटि, जानकी फर्त्याल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

सांसद अजय भट्ट ने किया पैरालंपियन भुवन गुणवंत को सम्मानित

  *समर्पण सम्मान समारोह में सम्मानित हुए पैरालंपिक भुवन गुणवंत  हल्द्वानी 28 अक्टूबर  पुनर्नवा महिला समिति द्वारा रुद्राक्ष बैंकट हॉल हल्द्व...