कनाडा से पधारे आचार्य अजय कुमार त्यागी एवं श्रीमती शुभा त्यागी ने बी.डी.इण्टर कॉलेज भगवानपुर के विद्यार्थियों को किया प्रेरित
भगवानपुर 24 अप्रैल आचार्य अजय कुमार त्यागी एवं श्रीमती शुभा त्यागी जो कि लगभग 24 वर्षों से कनाडा में प्रवास कर रहे हैं, मूल से भारतीय हैं, भगवानपुर के बी.डी.इण्टर कॉलेज भगवानपुर में सपत्नीक पधारे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री संजय पाल जी ने दोनों अतिथियों का परिचय कराते हुए विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान प्रदान किया। आचार्य श्री ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से अपने अनुभवों को साझा किया। छात्र-छात्राओं को साहित्य, संगीत, कला एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बताया कि अपने छात्र जीवन के कर्त्तव्यों का पालन अच्छे से करने से सभी उपलब्धियाँ आपको प्राप्त होंगी। एक भजन ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर होना’ के माध्यम से विद्यार्थियों लाभान्वित करने का सफल प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि बी.डी. इण्टर कॉलेज भगवानपुर की ख्याति यहाँ के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर वर्ग एवं विद्यार्थियों के अहर्निश उत्कृष्ट कार्यों से चारों दिशाओं में फैल रही है। पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से समाचार-पत्रों के माध्यम से अनेक स्थानों पर इस विद्यालय की ख्याति से देश-विदेश भी परिचित है। आचार्यश्री ने शिक्षकों के द्वारा किये गये नवाचारों को देखा और सराहना की।
विद्यालय में स्थित नक्षत्र विज्ञान वाटिका का निरीक्षण करते हुए, माँ गङ्गा की प्रतिमा को अभिवादन करके, राशी के अनुसार अर्जुन के पौधे का जलाभिषेक किया, जिससे राशी सम्बन्धित दोष दूर होते हैं तथा सकारात्मक लाभ प्राप्त होते हैं। विद्यालय में स्थित शौर्य दीवार को देखा जिसमें आजादी के दीवाने क्रान्तिकारी देशभक्तों के चित्र एवं लिखित सामग्री से प्रेरित होकर विदेशों में भी उसका प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।
आचार्य अजय कुमार त्यागी की प्रतिभा से प्रभावित होकर, डॉ. विजय कुमार त्यागी के निर्देशन में संस्कृत विषय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं संस्कारों से सम्बन्धित अनेक विषयों को पद्य विधा में प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं की लगातार 15 मिनट की अविराम प्रस्तुति को सुनकर आचार्य अजय त्यागी एवं श्रीमती शुभा त्यागी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर श्री संजय गर्ग, संजय पाल, पारुल देवी, ललिता देवी, अनुदीप, रजत बहुखण्डी, निखिल अग्रवाल, नेत्रपाल, संगीता गुप्ता, कल्पना सैनी, अर्चना पाल, तन्नू, सय्यद अली, वसीम, लोकेश आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment