उत्तराखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से उत्तराखंड बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया
चंडीगढ़ 11 अप्रैल उत्तराखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नयाब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास कबीर धाम कुटी पर शिष्टाचार भेंट की एवं उनके नेतृत्व में हरियाणा में ओबीसी समाज के लिए किये जा रहे कार्यों कि जहां मुक्त कंठ से प्रशंसा की वही हरियाणा के चहुमुखी विकास में उनकी सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों का स्वागत किया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने राष्ट्रीय विषयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
यहां पर यह बातें चने कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी जहां ओबीसी समाज से जुड़े हुए जमीनी स्तर के नेता है वही उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने अपने गठन के बाद से पिछड़े समाज के लिए जो योजनाएं शुरू की है उनका ओबीसी समाज के उत्थान में विशेष महत्व है जहां राकेश गिरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की वहीं उन्हें उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया।
No comments:
Post a Comment